Giridih News :बगोदर के गायत्री चेतना केंद्र में यज्ञ-हवन का आयोजन

Published by : PRADEEP KUMAR Updated At : 01 Jan 2026 10:37 PM

विज्ञापन

Giridih News :अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री चेतना केंद्र बगोदर प्रांगण में अंग्रेजी कैलेंडर नववर्ष पर यज्ञ-हवन का आयोजन किया. इसमें मां गायत्री के चरणों में शीश झुका कर अपने परिवार, समाज और राष्ट्र की कल्याण की कामना की गयी.

विज्ञापन

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिप उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव मौजूद थे. उन्हें तिलक चंदन लगाकर सम्मानित किया गया. संस्था के प्रखंड समन्वयक संजय चौरसिया व उप समन्वयक योगेश्वर साव ने वर्ष 2026 को अद्भुत त्रिवेणी संगम बताया. साथ ही गुरुदेव श्रीराम शर्मा आचार्य जी के द्वारा प्रज्वलित अखंड दीपक का सौवें वर्ष के साथ परम वंदनीय माताजी भगवती देवी शर्मा के जन्म शताब्दी वर्ष है. इसे लेकर पूज्य गुरुदेव के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया. इस दौरान हम बदलेंगे, युग बदलेगा, हम सुधरेंगे, युग सुधरेगा के उद्घोष किया गया. वहीं संपूर्ण विश्व में विचार क्रांति अभियान के तहत अखंड ज्योति, युग निर्माण योजना, प्रज्ञा पाक्षिक जैसे पत्रिकाओं को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया.

विचार क्रांति अभियान चलाने का निर्णय

प्रज्ञा, युवा, महिला व संस्कृति मंडल ने पूरे प्रखंड सहित जिले भर में विचार क्रांति अभियान चलने का निर्णय लिया. मौके पर गायत्री चेतना केंद्र के व्यवस्थापक जिच्छू साहू, पूर्व मुखिया लक्ष्मण महतो, अशोक चौरसिया, भागीरथ प्रसाद, हीरालाल दास, नीलकंठ दास, किशोरी प्रसाद, सुनील कुमार, विजय महतो, माथुर प्रसाद, केशव महतो, राधे श्याम प्रसाद, तपेश्वर महतो, भरतलाल साहू, टेकलाल चौधरी, बिंदु देवी, चंद्रकला देवी, संगीता देवी, फूल कुमारी, सीमा देवी, सलोनी कुमारी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola