Giridih News :मतदान केंद्रों के रेशनलाइजेशन को ले एसडीएम ने की बैठक

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :उप निर्वाचन पदाधिकारी गिरिडीह के निर्देशानुसार सोमवार को अनुमंडल सभागार सरिया में विभिन्न राजनैतिक दलों के अध्यक्ष व सचिव के साथ बैठक की गयी. इसका नेतृत्व सरिया के एसडीएम संतोष गुप्ता ने की.

विज्ञापन

उप निर्वाचन पदाधिकारी गिरिडीह के निर्देशानुसार सोमवार को अनुमंडल सभागार सरिया में विभिन्न राजनैतिक दलों के अध्यक्ष व सचिव के साथ बैठक की गयी. इसका नेतृत्व सरिया के एसडीएम संतोष गुप्ता ने की. इसमें लोगों को बताया गया कि बगोदर विधानसभा क्षेत्र में 454 मतदान केंद्र हैं, जिसमें कई मतदान केंद्रों में 1200 से अधिक मतदाता हैं. इसके कारण मतदान प्रतिशत की कमी आयी है. राजनीतिक दलों के आग्रह पर कुछ नये मतदान केंद्र बनाये जाने हैं. प्रखंड में छह नये मतदान केंद्र बनाये जायेंगे, जिसमें पांच मतदान केंद्रों में 1200 से अधिक मतदाता हैं. वहीं, एक मतदान केंद्र की दूरी दो किमी से अधिक है. इस कारण मतदाताओं को मतदान के दिन परेशानी होती है.

बगोदर प्रखंड में तीन नये केंद्र का प्रस्ताव

बगोदर प्रखंड में तीन नये मतदान केंद्र बनाने का प्रस्ताव है. बिरनी प्रखंड से एक भी नया मतदान केंद्र बनाने का प्रस्ताव नहीं आया है. बगोदर विधानसभा क्षेत्र में कुल नये नौ मतदान केंद्र बनने पर मतदान केंद्रों की संख्या 463 हो जायेगी. इस दौरान नये मतदान केंद्र का प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेजा जायेगा, स्वीकृति मिलने पर यह लागू होगा. बताया गया कि बगोदर में छह मतदान केंद्र पंचायतों में सिलसिलेवार ढंग से नहीं थे. इसे एडजस्ट किया गया है. बैठक में परमेश्वर महतो, शेखर सुमन, राजेश कुमार पांडेय, साजिद अंसारी, इरशाद अंसारी, नौशाद अंसारी, जिम्मी चौरसिया, कृष्ण मुरारी पांडेय, वीरेंद्र यादव, अभिनंदन सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola