Giridih News :प्रेमी की तलाश में मध्यप्रदेश से बेंगाबाद पहुंची युवती

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :अपने प्रेमी की तलाश में मध्यप्रदेश के सिंगरौली थाना क्षेत्र की युवती शनिवार को बेंगाबाद पहुंच गयी. वह अपने प्रेमी से मिलने के लिए उसके गांव ताराटांड़ पंचायत के बड़ियाबाद गांव पहुंची. सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे थाना ले आयी.

विज्ञापन

युवती के आने की भनक मिलने के बाद परिजनों ने बेंगाबाद पुलिस को सूचना दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवती को सकुशल थाना ले आयी. पुलिस ने युवती के परिजनों से संपर्क स्थापित कर इस बात की जानकारी दी है. परिजनों के थाना पहुंचने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. युवती के अनुसार बड़ियाबाद का युवक उसके घर के पास मजदूरी करता था. इस दौरान दोनों की जान पहचान हुई और मामला प्यार में बदल गया.

चार माह पूर्व युवती को लेकर हुआ था फरार, गया था जेल

इस बीच चार माह पूर्व युवती को लेकर युवक सिंगरौली से फरार होकर अपने घर बड़ियाबाद पहुंच गया. दोनों यहां एक साथ रह रहे थे. इस बीच युवती की खोजबीन के बाद नजदीकी थाना में मामला दर्ज कराया. खोजबीन में सिंगरौली पुलिस बेंगाबाद पहुंची और बेंगाबाद पुलिस की मदद से दोनों को सकुशल बरामद कर लिया. युवती को लेकर पुलिस वापस चली गयी. युवक को भी जेल भेज दिया गया था. इधर, युवक के जेल से रिहा होने की भनक लगने पर युवती शनिवार को विवाहिता के रूप में पुनः बड़ियाबाद पहुंच गयी. युवती के पहुंचने की जानकारी मिलने पर रात में ही पुलिस गांव पहुंची और युवती को थाना ले आयी. पुलिस की सूचना पर परिजन बेंगाबाद के लिए निकल गये हैं. इधर, युवती के अनुसार दोनों ने शादी कर एक साथ रहने का फैसला किया है. थाना प्रभारी जितेंद कुमार सिंह का कहना है कि युवती के परिजन के आने और उम्र का मिलान के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola