Giridih News :चार दिनों तक पीर बाबा के मजार पर लगेगा मेला

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :चपुआडीह पंचायत के बुच्चानावाडीह में खलित शाह पीर बाबा के मजार पर सलाना उर्स के मौके पर चार दिनों तक मेला का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

चादरपोशी व मेला के आयोजन को लेकर समिति सदस्य जुटे हुए हैं. बताया जाता है कि बाबा के मजार पर प्रत्येक वर्ष प्रखंड के अलावा अन्य स्थानों से बाबा के मुरीद चादरपोशी के लिए यहां पहुंचते हैं. रविवार से शुरू होकर अगले चार दिनों तक कई तरह के कार्यक्रम व मेला का आयोजन किया गया है.

कुरानखानी से होगी शुरुआत

रविवार को कुरान खानी व सन्दली चादर पोशी के साथ आयोजन की शुरूआत की जायेगी. सोमवार को मिन्नती चादर पोशी व रात में तकरीर का आयोजन किया जायेगा. मंगलवार व बुधवार को मिन्नती चादरपोशी, कव्वाली का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है. वहीं चारों दिन यहां भव्य मेला का आयोजन होगा. बताया जाता है कि भारी भीड के कारण पुलिस बल की भी यहां व्यवस्था रहती है. आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय मुखिया मो शमीम, राजेश कुमार के अलावा मास्टर मो सलाम, मेहंदी हसन सहित अन्य समिति सदस्य जुटे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola