Giridih News :जीटी रोड 20 माइल के पास संदिग्ध स्थिति में शव मिला

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड 20 माइल के समीप संदिग्ध स्थिति में एक व्यक्ति का शव बगोदर पुलिस से जब्त किया है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम को सदर असपताल गिरिडीह भेज दिया है. घटना रविवार की रात की है. शव सोमवार को उक्त स्थल पर बाइक समेत जब्त किया गया था.

विज्ञापन

आशंका सड़क दुर्घटना की भी जतायी जा रही है. मृतक की पहचान गजाधर मंडल उर्फ गाजो मंडल के रूप में हुई वह अलगडीहा का रहनेवाला है. घटना की सूचना पर परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. मृतक की पत्नी देवंती देवी ने बगोदर थाना में पति की हत्या करने का आरोप लगाकर आवेदन दिया है. कहा कि है कि उसके पति मुंबई में रिक्शा चलाते थे. दुर्गा पूजा में उसके पति मुंबई से घर आये थे. पति के दोस्त महेंद्र मंडल 18 अक्तूबर की शाम घर आये तथा मेरे पति को लेकर जुआ खेलने के लिए उकसाने लगे. पति अपने मित्र की बातें हमसे छिपाकर बेटी के विवाह के लिए जेवर लेने की बात कहकर मुझसे दो लाख रुपये लिए. वे अपने मित्र के साथ धनतेरस के लिए जेवर लेने ना जाकर मेरे मायके अटका पहुंचे और धरगुल्ली की ओर जुआ खेलने चले गये. धरगुल्ली में जुआ अड्डा नहीं लगा था.

गांव लौटने के दौरान की गयी मारपीट

पुनः महेंद्र मेरे पति के साथ वापस अलगडीहा लौट रहे थे. महेंद्र ने मेरे के साथ मारपीट की और 20 माइल जंगल में छोड़ दिया पति के पास महेन्द्र मंडल ने बेरहमी से मारपीट कर 20 माइल जंगल में रोड किनारे फेंक दिया. इसकी सूचना पुलिस ने मुझे फोन से दी. कहा कि पैसे की लालच में महेंद्र ने मेरे पति की हत्या कर दी है. घटना की सूचना पर बगोदर के पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह और उप प्रमुख हरेंद्र कुमार सिंह बगोदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों को ढाढ़स बंधाया

विधायक पहुंचे गांव

घटना की सूचना पर विधायक नागेंद्र महतो मंगलवार अलगडीहा पहुंचे. विधायक ने घटना की जानकारी लेकर एसडीपीओ से गंभीरता से जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही. कहा कि यदि यह मामला हत्या का है, तो किसी भी सूरत में दोषियों को बख्शा नहीं जायेगा. बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि आवेदन के आधार पर जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मामला सड़क दुर्घटना का है या हत्या का.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola