डीजे बजाने के दौरान दो गुट भिड़े

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Mar 2017 8:52 AM

विज्ञापन

होली के दिन गिरिडीह और तिसरी में असामाजिक तत्वों ने आपसी सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास किया. हालांकि पुलिस की सक्रियता से तनाव टल गया. गिरिडीह : नगर थाना इलाके के हुट्टी बाजार में सोमवार को होली के दौरान दो गुट भिड़ गये, दोनों ओर से पथराव में तीन लोग घायल हो गये. सूचना पर […]

विज्ञापन
होली के दिन गिरिडीह और तिसरी में असामाजिक तत्वों ने आपसी सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास किया. हालांकि पुलिस की सक्रियता से तनाव टल गया.
गिरिडीह : नगर थाना इलाके के हुट्टी बाजार में सोमवार को होली के दौरान दो गुट भिड़ गये, दोनों ओर से पथराव में तीन लोग घायल हो गये. सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को सामान्य किया.
बताया जाता है कि सोमवार की शाम को होली के दिन कुछ युवक डीजे बजा रहे थे. प्रशासनिक प्रतिबंध के बावजूद डीजे बजाने पर पुलिस ने डीजे साउंड को जब्त किया तो युवकों से पुलिस की कहासुनी हो गयी. इसके बाद पुलिस बैरंग लौट गयी. कुछ देर बाद वहां दूसरे गुट के कुछ युवकों से उनका विवाद हो गया. धक्का-मुक्की के बाद बात बढ़कर पथराव तक पहुंच गयी.
मामले की जानकारी डीसी उमाशंकर सिंह व एसपी अखिलेश बी वारियर को मिली. डीसी एसपी के निर्देश पर एएसपी दीपक कुमार, एसडीओ नमीता कुमारी, डीएसपी विजय आशिष कुजूर, जीतवाहन उरांव, बीडीओ अशोक कुमार, थाना प्रभारी राजू पहुंचे और स्थिति को सामान्य किया. इस दौरान कई लोगों से पूछताछ भी की गयी. थाना प्रभारी राजू ने कहा कि मामूली बात पर दो पक्षों में झड़प हुई थी. स्थिति को सामान्य कर दिया गया है. दोनों पक्षों को आवेदन देने को कहा गया है. आवेदन पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola