Giridih News :लाभुकों से रिश्वत लेने की बीडीओ ने की जांच

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Giridih News :धुरगड़गी पंचायत के तेलमकरी गांव की सेविका रोशन आरा द्वारा मंईयां सम्मान योजना की लाभुक अख्तरी खातून, शबरा खातून, फातमा खातून, सलमा खातून समेत अन्य से दो-दो सौ रुपये रिश्वत की मांगने का मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले को डीसी ने गंभीरता से लिया है.

विज्ञापन

उन्होंने सामाजिक सुरक्षा गिरिडीह के निदेशक को पूरे मामले की जांच करने का आदेश दिया. निदेशक ने जमुआ के सीडीपीओ को पत्र जारी करते हुए पूरे मामले की जांच करने का निर्देश दिया. जमुआ के बीडीओ अमलजी को जांच टीम में शामिल किया गया. महिला सुपरवाइजर तेलमकरी गांव पहुंची. जांच टीम के आने पर योजना के लाभुकों की भीड़ उमड़ी. लोगों ने टीम की मौजूदगी में सेविका पर गंभीर आरोप लगाया.

जांच में आरोप मिले सही

टीम ने लाभुकों के आरोप की जांच की. इसमें 10 का आरोप सही मिला. बीडीओ ने बताया कि सभी की शिकायत की जांच की गयी है. प्रथम दृष्टया सेविका द्वारा मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों से सत्यापन के एवेज में दो-दो सौ रुपये लेने का प्रमाण दिखाया गया. जांच रिपोर्ट जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग को भेजी जायेगी. मौके पर स्थानीय मुखिया झरी महतो, लक्ष्मण महतो, महिला सुपरवाइजर कुमारी पूनम, श्वेता गांधी समेत अन्य थे.

पति पर लगाया मारपीट करने का आरोप

सेविका रोशन आरा ने अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाते हुए जमुआ थाना में आवेदन दिया है. कहा है कि उसके पति ने कहा कि तुम मंईयां सम्मान योजना के लाभुक से रुपये क्यों लिये. आज इसका वीडियो वायरल हो रहा है. इससे उसकी छवि धूमिल हो रही है. इसी बात पर उसने मारपीट की है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola