Giridih News :नकाबपोश अपराधियों ने चावल व्यापारी को बंधक बनाकर लूटा

Edited by PRADEEP KUMAR
Updated:
विज्ञापन

जमुआ चौक पर खुदरा चावल व्यापारी वंशी साव की दुकान में मंगलवार की देर रात को दो नकाबपोश अपराधियों ने धावा बोला. व्यापारी को बंधक बनाकर लूटपाट की. अपराधियों ने वंशी साव से मारपीट कर बक्से में रखे 50 हजार रूपये लूट लिए और पत्नी के गले में पहने सोने का चेन छीन लिया. घटनास्थन जमुआ थाना से महज 250 मीटर की दूरी पर है.

विज्ञापन

खुदरा व्यापारी वंशी साव अपनी दुकान बंद कर पत्नी के साथ घर के अंदर आराम कर रहे थे. उन्होंने जमुआ पुलिस को दिये आवेदन में कहा है कि मंगलवार देर रात मेरे मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति का फोन आया. थोड़ी देर में ही फोन कट गया. मेरी पत्नी किचन में खाना बना रही थी. 15 मिनट के बाद मेरी दुकान का दरवाजा खटखटाया गया. दरवाजा खोला तो देखा कि दो लोग अपने चेहरे पर मास्क लगाये खड़े थे. उन्होंने धक्का मारते हुए मुझे अंदर ले गये ओर बंधक बना लिया. दुकान से हुई बिक्री 50 हजार रुपए मांगने लगे. एक अपराधी ने धमकी दी. इस दौरान बक्से से 50 हजार रुपये निकाल लिए और मारपीट भी की. उनकी पत्नी ने हल्ला सुनकर जब वह किचन से निकलकर आयी, तो देखा कि दोनों उनके पति के साथ मारपीट कर रहे हैं. हल्ला करने का प्रयास किया, तो मेरा मुंह दबाकर मेरे गले में पहने सोने का चेन छीन लिया. इसके बाद दोनों अपराधी पीछे के दरवाजे से भाग गये.

क्या कहते हैं थाना प्रभारी

जमुआ थाना प्रभारी विभूति देव ने कहा कि पीड़ित ने आवेदन नहीं दिया है. अपराधियों ने एक बैग घर के आंगन में छोड़ दिया गया. जिस मोबाइल से फोन किया गया था, उसकी जांच की जा रही है.

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola