Giridih News :बाइक की ठोकर से साइकिल सवार वृद्ध की मौत
Author :PRADEEP KUMAR
Published by :PRADEEP KUMAR
Updated at :13 May 2026 11:41 PM
विज्ञापन

Giridih News :बेंगाबाद-चतरो मुख्य सड़ पर पारडीह के पास बुधवार की दोपहर एक बाइक चालक ने साइकिल सवार को ठोकर मार दी. इससे साइकिल सवार वृद्ध और बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.
विज्ञापन
मौके पर पहुंची बेंगाबाद पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया, जहां वृद्ध ने दम तोड़ दिया. मृतक की पहचान बदवारा पंचायत के गोराडीह गांव निवासी बुधन यादव (75) के रूप में हुई है. घायल की पहचान नहीं हो पायी है. सूचना मिलने पर मृतक के परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. बताया जाता है कि बुधन यादव साइकिल से छोटकी खरगडीहा स्थित बैंक शाखा जा रहे थे. पारडीह के पास पीछे से बाइक सवार ने जोरदार ठोकर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये. बेंगाबाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त साइकिल और बाइक को कब्जे में ले लिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










