होली में डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Mar 2017 8:39 AM

विज्ञापन

बुधवार को समाहरणालय में बैठकों का दौर चला. होली को लेकर बैठक कर जहां डीसी व एसपी ने विधि व्यवस्था की समीक्षा की. डीसी ने जिला स्तरीय को-ऑर्डिनेशन कमेटी व स्वच्छ भारत मिशन की बैठक की. डीसी ने होली के अवसर पर डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया, वहीं को-ऑर्डिनेशन की बैठक में […]

विज्ञापन
बुधवार को समाहरणालय में बैठकों का दौर चला. होली को लेकर बैठक कर जहां डीसी व एसपी ने विधि व्यवस्था की समीक्षा की. डीसी ने जिला स्तरीय को-ऑर्डिनेशन कमेटी व स्वच्छ भारत मिशन की बैठक की. डीसी ने होली के अवसर पर डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया, वहीं को-ऑर्डिनेशन की बैठक में रूरबन मिशन के तहत पांच पंचायतों में क्रियान्वित विकास योजनाओं की समीक्षा भी की. साथ ही ओडीएफ वाले पंचायतों में शौचालय निर्माण को लेकर लक्ष्य भीनिर्धारित किया.
गिरिडीह : होली के मद्देनजर बुधवार को समाहरणालय में डीसी व एसपी ने संयुक्त रूप से विधि व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक की. डीसी उमाशंकर सिंह ने कहा कि होली के अवसर पर डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. इस दौरान फूहड़ व अश्लील गाना बजाने तथा जबरन किसी पर रंग डालने पर प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जायेगी. डीसी ने कहा कि होली के अवसर पर 13 मार्च को पूरे जिले में ड्राय डे घोषित कर दिया गया है. संवेदनशील स्थानों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी और ऐसे स्थानों पर दंडाधिकारी के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किये जायेंगे. डीसी ने कहा कि धार्मिक स्थल के आसपास शांतिपूर्वक जुलूस गुजरेगा. इसकी निगरानी बीडीओ, सीओ व थाना प्रभारी संयुक्त रूप से करेंगे.
पूरे जिले में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए 24 घंटा कंट्रोल रूम कार्यरत रहेगा और कंट्रोल रूम में बारी-बारी से अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जायेगी. कोई भी व्यक्ति दूरभाष नंबर 228829 व 222001 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
ये थे मौजूद : मौके पर एसपी अखिलेश बी वारियर, एसडीओ रविशंकर विद्यार्थी, पवन कुमार मंडल, उप निर्वाचन पदाधिकारी अशोक कुमार दास, एएसपी दीपक कुमार, डीएसपी विजय आशीष कुजूर, जीतवाहन उरांव, एसडीपीओ मनीष टोप्पो, दीपक शर्मा, अनिल शंकर, अरविंद विन्हा, पुलिस निरीक्षक बिरेंद्र राम, आरके राणा, रामलाल राम, कपिल देव पोद्दार, आरएन चौधरी, राजू, थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह आदि उपस्थित थे.
स्वच्छ भारत मिशन की बैठक में दिये कई निर्देश
डीसी उमाशंकर सिंह ने स्वच्छ भारत मिशन की बैठक में अधिकारियों को कई निर्देश दिये हैं. अधिकारियों ने बताया कि बेंगाबाद प्रखंड के तेलोनारी पंचायत में कुछ सरकारी कर्मी शौचालय निर्माण कराना नहीं चाह रहे हैं. ऐसे कर्मियों के खिलाफ स्थलीय जांच कर प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश पीएचइडी वन के कार्यपालक अभियंता व यूनिसेफ के जितेंद्र अग्रवाल को दिया गया. मधवाडीह पंचायत में मुखिया के प्रभार में शौचालय निर्माण का कार्य कर रहे वीएलडब्ल्यू ने बताया कि वर्तमान मुखिया निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न कर रही है. डीसी ने कार्यपालक अभियंता व बेंगाबाद बीडीओ को संयुक्त रूप से जांच कर मुखिया के खिलाफ कार्रवाई का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया. जमुआ प्रखंड के चरघरा पंचायत में वंचित लोगों को शौचालय उपलब्ध कराने के लिए डीसी ने प्रतिवेदन मांगा.
तिसरी पंचायत मुख्यालय में मार्च के अंदर शौचालय निर्माण कार्य को पूरा करने का निर्देश दिया गया. ताकि इस पंचायत को ओडीएफ घोषित किया जा सके. डीसी ने जिला समन्वयक अनिल कुमार व एमआइएस समन्वयक अनुराग कुमार को कार्य में सुधार करने के लिए स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया. डीसी ने कहा कि बेंगाबाद प्रखंड में यूनिसेफ की चार सदस्यीय टीम काम कर रही है. लेकिन यह टीम कार्य में लापरवाही बरत रही है.
डीसी ने अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कार्य में सुधार नहीं हुआ तो चारों सदस्यों को कार्य मुक्त कर दिया जायेगा. बैठक में डीडीसी किरण कुमारी पासी, खोरीमहुआ एसडीओ रविशंकर विद्यार्थी, बगोदर एसडीओ पवन कुमार मंडल, पेयजल व स्वच्छता प्रमंडल वन के कार्यपालक अभियंता संजय प्रसाद व चंद्रशेखर, यूनिसेफ के जितेंद्र अग्रवाल समेत कई बीडीओ मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola