गैस सिलेंडर फटने से तीन गंभीर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Mar 2017 8:39 AM
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट. कपड़े की दुकान व गोदाम में लगी आग पांच लाख की संपत्ति जलकर राख, तीनों घायल रांची रेफर बिरनी प्रखंड के बरहमहसिया मोड़ पर संचालित है दुकान बिरनी. बिरनी प्रखंड के बरहमसिया मोड़ पर संचालित गणेश वस्त्रालय और गोदाम में बुधवार काे लगी भीषण आग लग गयी. इसमें तीन लोग गंभीर रूप से […]
विज्ञापन
शॉर्ट सर्किट. कपड़े की दुकान व गोदाम में लगी आग
पांच लाख की संपत्ति जलकर राख, तीनों घायल रांची रेफर
बिरनी प्रखंड के बरहमहसिया मोड़ पर संचालित है दुकान
बिरनी. बिरनी प्रखंड के बरहमसिया मोड़ पर संचालित गणेश वस्त्रालय और गोदाम में बुधवार काे लगी भीषण आग लग गयी. इसमें तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गये, वहीं पांच लाख की संपत्ति राख हो गयी. तीनों को रिम्स(रांची) रेफर किया गया है. घटना रात करीब दो बजे की है.
कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है. बिरनी के टाटो निवासी दुकान मालिक नागेश्वर वर्मा ने बताया कि रात नौ बजे वह दुकान बंद कर टाटो स्थित घर चले गये. ग्रामीणों से सूचना मिली कि दुकान में आग लग गयी है. दुकान से लपटें उठतीं देख लोगों ने हो-हल्ला कर आग बुझानी शुरू की. दुकान का गोदाम भी उसी से जुड़ा है. आग बुझाने के लिए गोदाम का शटर जैसे की उठाया गया तो वहां रखा रसोई गैस सिलेंडर फट गया. इससे आग बुझा रहे बरहमसिया निवासी छोटू रविदास (55), टाटो निवासी मुरली वर्मा (25) और दामोदर वर्मा (32) गंभीर रूप से झुलस गये सिलेंडर फटते ही अफरातफरी मच गयी. लोगों के सहयोग से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनी ले जाया गया, जहां गंभीर स्थिति देख उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया.
इधर, आग लगने से दुकान की छत भी कई जगह फट गयी. ग्रामीणों ने काफी कोशिश की पर आग नहीं बुझा पाये. आग नहीं बुझने पर अग्निशमन विभाग को सूचना दी गयी. गिरिडीह से पहुंचे अग्निशामक वाहन और नजदीक के आरकेएस प्लांट के पानी टैंकर आने के बाद आग पर काबू पाया जा सका.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










