स्वामी विवेकानंद के मार्गदर्शन को अपनायें : सांसद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jan 2017 7:37 AM

विज्ञापन

सरिया में विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा स्थापित की गयी सरिया/हजारीबाग रोड. गुरुवार को सरिया विवेकानंद चौक पर स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनायी गयी़ वहीं आदमकद प्रतिमा की भी स्थापना की गयी. वहीं कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ सांसद रवींद्र कुमार राय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत को […]

विज्ञापन
सरिया में विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा स्थापित की गयी
सरिया/हजारीबाग रोड. गुरुवार को सरिया विवेकानंद चौक पर स्वामी विवेकानंद की जयंती धूमधाम से मनायी गयी़ वहीं आदमकद प्रतिमा की भी स्थापना की गयी. वहीं कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया़ सांसद रवींद्र कुमार राय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत को विश्व गुरु के रूप में स्थापित किया. हमें स्वामी विवेकानंद के बताये रास्तों पर चलने की जरूरत है़
कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी के प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर की गयी, जिसके बाद क्षेत्र से आये विभिन्न स्कूलों की बच्चियों द्वारा गीत-संगीत प्रस्तुत किया गया़ कार्यक्रम के बाद लोगों ने कंबल वितरण किया़ मौके पर जिप सदस्य रजनी कोर, अनूप पांडेय, सरिया प्रमुख रामपति प्रसाद, बीडीओ शशि भूषण वर्मा, त्रिभुवन मंडल, सत्यदेव प्रसाद, रतन कुमार, बैजनाथ सिंह, राजेंद्र मोदी, झुनू सिंह, मुखिया बालगोविंद मंडल, कृष्णा साव, केदार मंडल आदि उपस्थित थे़
बगोदर : बगोदर स्टेडियम में मंडल भाजपा की बैठक हुई. जिसमें स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यापर्ण किया गया़ वहीं सभी को विवेकानंद के बताये रास्तों पर चलने पर जोर दिया गया़ मौके पर मंडल अध्यक्ष उदय प्रसाद गुप्ता, जीतेंद्र सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष दुर्गेश कुमार, गंगाधाम मंडल, दिलीप रजक, अजित रजक, शशि कुमार, कुलदीप साव, दुर्गा मेहता, पशुपति शर्मा, शंकर पटेल, प्रवीण कुमार, अर्जुन पासवान समेत अन्य उपस्थित थे़
विवेकानंद की जयंती मनी
चपुआडीह : बेंगाबाद प्रखंड के उत्क्रमित उवि सलैया में प्रधानाध्यापक रामेश्वर प्रसाद यादव के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी. प्रधानाध्यापक ने बच्चों को स्वामी विवेकानंद की जीवनी के बारे में विस्तृत से बताया की. मौके पर राजेंद्र मंडल, कौशल किशोर मिश्रा, जुलियान शेख, दिब्या हेम्ब्रम, धनजंय प्रसाद, होरिल पंडित, सरिता देवी, देवंती देवी, जानकी देवी, अरुणा देवी मौजूद थे. इधर चपुआडीह उवि में भी स्वामी विवेकानंद की जयंती मनी. मौके पर प्रधानाध्यापक राजकिशोर पंडित, सुनील मुर्मू, शिशिल्या मुर्मू, एन्थोनी मुर्मू, सुनील कुमार, कविता देवी, प्रबधंन समिति के किशन रविदास समेत कई मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola