बस की चपेट में आकर चंदनकियारी के वनरक्षी समेत दो लोगों की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Jan 2017 5:48 AM
विज्ञापन
दुखद. रांची जा रही बस ने जरीडीह में दो मोटरसाइकिल को चपेट में लिया जरीडीह थाना क्षेत्र में एनएच 320 पर रविवार की सुबह हुई एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है. जैनामोड़ : मृतक 58 वर्षीय अरुण कुमार खां चास वन क्षेत्र अंतर्गत […]
विज्ञापन
दुखद. रांची जा रही बस ने जरीडीह में दो मोटरसाइकिल को चपेट में लिया
जरीडीह थाना क्षेत्र में एनएच 320 पर रविवार की सुबह हुई एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गयी और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है.
जैनामोड़ : मृतक 58 वर्षीय अरुण कुमार खां चास वन क्षेत्र अंतर्गत चंदनकियारी बीट में वनरक्षी पद पर पदस्थापित थे. वहीं, 25 वर्षीय रंजीत कुमार महतो बालीडीह गोविंद मार्केट में मुर्गा दुकान में मजदूरी करता था. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बोकारो से रांची की ओर जा रही एक बस ने सामने से आ रही दो बाइक को अपनी चपेट में ले लिया.
बाइक जेएच 09 क्यू/6570 के चालक अरुण कुमार खां ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. उनके साथ बाइक में सवार पेटरवार के 50 वर्षीय दिनू रवानी गंभीर रूप से जख्मी हो गये. उनका एक पैर कट गया और अंदरुनी चोटें भी आयी है. वह एक वस्त्रालय में काम करता है. बिना नंबर बाइक पर सवार बालीडीह थाना क्षेत्र के गोविंद मार्केट निवासी रंजीत कुमार महतो (पिता मणिलाल महतो) ने भी मौके पर दम तोड़ दिया.
जरीडीह पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को अस्पताल भिजवाया. दोनों क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया. दुर्घटना के बाद फरार बस को पुलिस गिरफ्त में लेने का दावा कर रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस का रंग काला था. दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कुछ देर तक सड़क जाम रखा.
एक मृतक का आठ घंटे बाद हुई शिनाख्त : जरीडीह थाना प्रभारी राधा कुमारी ने कहा कि जख्मी दिनू रवानी को प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है.
पोस्टमार्टम के बाद मृतक वनरक्षी का शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया है. दूसरे मृतक रंजीत कुमार महतो के शव की शिनाख्त आठ घंटे बाद हो पायी. रंजीत की शादी जुलाई 2016 में हुई थी.
दुर्घटना के बाद लोगों ने किया सड़क जाम
वनरक्षी की मौत पर अधिकारियों व अन्य लोगों ने जताया शोक
मृत वनरक्षी अरुण कुमार खां मूल रूप से बिहार के सहरसा के रहने वाले थे. पेटरवार थाना क्षेत्र के सदमाखुर्द में सपरिवार रहते थे. डेढ़ वर्ष से वह चंदनकियारी बीट
में स्थानांतरित होकर गये थे. रविवार को विभागीय काम से पेटरवार आये थे, लौटने के क्रम में यह दुर्घटना हुई. मृतक के तीन पुत्र व एक पुत्री है. वनरक्षी की मौत पर पेटरवार वन क्षेत्र पदाधिकारी अरुण कुमार, चास के वनरक्षी संजय सिंह, समाजसेवी मुकेश ओझा, रंजन कुमार, अरुण कुमार, कृष्णा कुमार ने शोक जताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










