विवाहिता के अपहरण का आरोप

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jan 2017 6:22 AM

विज्ञापन

निमियाघाट से बरामद जमुआ/निमियाघाट : जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी से एक विवाहिता के अपहरण का मामला सामने आया है. मामले को ले मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हेठपहरी निवासी विवाहिता के पिता भुनेश्वर यादव ने जमुआ थाना में आवेदन देकर लताकी के विजय सोनार पर अपहरण का आरोप लगाया है. आवेदन में विवाहिता के पिता […]

विज्ञापन

निमियाघाट से बरामद

जमुआ/निमियाघाट : जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी से एक विवाहिता के अपहरण का मामला सामने आया है. मामले को ले मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हेठपहरी निवासी विवाहिता के पिता भुनेश्वर यादव ने जमुआ थाना में आवेदन देकर लताकी के विजय सोनार पर अपहरण का आरोप लगाया है. आवेदन में विवाहिता के पिता ने कहा है कि उसकी पुत्री काजल देवी की शादी जमुआ थाना क्षेत्र के लताकी निवासी दिलीप कुमार यादव के साथ की थी. बताया कि उसकी पुत्री 27 दिसंबर की शाम शौच के लिये निकली थी. उसके बाद नहीं लौटी. कहा कि 28 दिसंबर को उसके दामाद ने उसे घटना की जानकारी दी.
उधर, निमियाघाट थाना क्षेत्र के इसरी बाजार हटियाटांड़ से मंगलवार की शाम निमियाघाट थाना पुलिस के सहयोग से जमुआ पुलिस दोनों को बरामद कर जमुआ ले गयी है. पुलिस ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व लताकी से विजय स्वर्णकार एक विवाहिता को लेकर फरार हो गया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola