कुशवाहा छात्रावास में भी मनायी गयी जयंती
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jan 2017 6:20 AM
गिरिडीह : सिहोडीह स्थित कुशवाहा छात्रावास में कुशवाहा संघ द्वारा सावित्री बाई फूले जी की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत माता सावित्री बाई फूले जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गयी. अध्यक्षता जिलाअध्यक्ष पूरन महतो ने की. पूरन महतो ने कहा कि कुशवाहा परिवार में जन्मी सावित्री बाई फूले जी ने देश […]
गिरिडीह : सिहोडीह स्थित कुशवाहा छात्रावास में कुशवाहा संघ द्वारा सावित्री बाई फूले जी की जयंती मनायी गयी. कार्यक्रम की शुरुआत माता सावित्री बाई फूले जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गयी. अध्यक्षता जिलाअध्यक्ष पूरन महतो ने की. पूरन महतो ने कहा कि कुशवाहा परिवार में जन्मी सावित्री बाई फूले जी ने देश के प्रथम कन्या विद्यालय की प्रथम महिला शिक्षिका बनने का गौरव प्राप्त किया. महामंत्री दिगंबर प्रसाद दिवाकर ने कहा कि सावित्री बाई फूले पूरे देश की महानायिका थी.
मौके पर सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा, बसंत कुमार वर्मा, महेश अमन, जयशंकर प्रसाद, दिनेश्वर वर्मा, अशोक कुमार वर्मा, रामदेव प्रसाद वर्मा, रीतलाल प्रसाद वर्मा, हरिनंदन कुमार, कैलाश कुमार वर्मा, चंद्रशेखर वर्मा, मनोज कुमार, सुनील कुमार, अजय कुमार वर्मा, बसंत कुमार, दिनेश वर्मा, द्वारिका वर्मा, प्रयाग वर्मा, अर्जुन कुशवाहा आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










