एटीएम से 500 की जगह निकले 100 के नोट, बैंक से की शिकायत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jan 2017 8:36 AM

विज्ञापन

गिरिडीह : तिरंगा चौक गिरिडीह स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से सोमवार को चार ग्राहकों को पांच सौ की जगह एक सौ रुपये का नोट मिला. चारों ग्राहकों ने पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारी रविश प्रसाद से इसकी शिकायत की है. श्री प्रसाद ने जांचकर पैसे लौटने की बात कही है. ग्राहक सुनील मंथन […]

विज्ञापन
गिरिडीह : तिरंगा चौक गिरिडीह स्थित पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम से सोमवार को चार ग्राहकों को पांच सौ की जगह एक सौ रुपये का नोट मिला. चारों ग्राहकों ने पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारी रविश प्रसाद से इसकी शिकायत की है. श्री प्रसाद ने जांचकर पैसे लौटने की बात कही है. ग्राहक सुनील मंथन शर्मा ने एसबीआई कार्ड से 1000 रुपये निकाले जाने का ऑप्शन डाला तो मात्र 100 रुपये के दो नोट ही निकले.
जब तक गार्ड को खोजकर इसकी सूचना दी, तभी तक एक युवक आया और उसने भी कहा कि कुछ देर पहले उसने 500 रुपये निकलने की प्रक्रिया की तो उसे भी 100 रुपये के ही नोट मिले. दोनों पंजाब नेशनल बैंक भोरन्डीहा शाखा में इसकी शिकायत कर ही रहे थे, तभी दो ग्राहक और पहुंच गए और उन्होंने भी 500 रुपये की जगह 100 रुपये के एक नोट निकलने की शिकायत की. प्रशांत राणा ने बताया की उसने 4500 रुपये निकाले जाने का ऑप्शन डाला तो उसे दो हजार के दो नोट और 100 के एक नोट मिले. इसी तरह एक और ग्राहक को 4500 रुपये की जगह दो हजार के दो नोट और 100 के एक नोट मिले. ग्राहकों ने बैंक पहुंचकर इसकी शिकायत की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola