धमकी देने का आरोप, शिकायत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jan 2017 8:36 AM
विज्ञापन
जमुआ थाना इलाके का मामला अपहरण कर दुष्कर्म के नामजदों पर धमकी देने का आरोप गिरिडीह : जमुआ थाना इलाके के बाटी के रहनेवाले एक व्यक्ति ने जमुआ थाना में आवेदन देकर कांड संख्या 252/16 के आरोपियों पर धमकी देने का आरोप लगाया है. थाना को दिये आवेदन में कहा है कि उसकी बेटी का […]
विज्ञापन
जमुआ थाना इलाके का मामला
अपहरण कर दुष्कर्म के नामजदों पर धमकी
देने का आरोप
गिरिडीह : जमुआ थाना इलाके के बाटी के रहनेवाले एक व्यक्ति ने जमुआ थाना में आवेदन देकर कांड संख्या 252/16 के आरोपियों पर धमकी देने का आरोप लगाया है. थाना को दिये आवेदन में कहा है कि उसकी बेटी का अपहरण पिछले दिनों कर लिया गया था. अपहरण करनेवाले उसकी बेटी को लेकर कोलकाता ले गये जहां पर उसकी बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया. बाद में बंगाल पुलिस ने उसकी बेटी को बरामद किया था. गिरिडीह आने पर उसकी बेटी का बयान भी कोर्ट में दर्ज किया गया. बयान दर्ज होने के बाद से ही एक आरोपी बनियाडीह निवासी सुभाष यादव व उसका पिता कैला यादव उसे धमका रहा है.
बार-बार सुभाष का नाम प्राथमिकी से हटाने का दबाव बनाया जा रहा है. इतना ही नहीं उसकी बेटी का फोटो जगह-जगह दिखाया जा रहा है और बदनाम करने की बात कही जा रही है. आवेदक ने कांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है. इधर जमुआ पुलिस का कहना है कि इस कांड के नामजद आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है. धमकी देनेवालों पर भी कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










