पुलिस व जैप जवानों ने की छठ घाट की सफाई

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 05 Nov 2016 7:58 AM

विज्ञापन

देवरी. गिरिडीह पुलिस व जैप के जवानों समेत छठ पूजा समिति घोसे के सदस्यों द्वारा सफाई अभियान चला कर शुक्रवार को घोसे स्थित तालाब की साफ-सफाई की गयी. अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी सुनीत कुमार कर रहे थे. अभियान में जैप थ्री के अनि नंदेश्वर सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक हरेकृष्ण मुरारी शर्मा, भाजपा के कृष्णमुरारी तिवारी, […]

विज्ञापन
देवरी. गिरिडीह पुलिस व जैप के जवानों समेत छठ पूजा समिति घोसे के सदस्यों द्वारा सफाई अभियान चला कर शुक्रवार को घोसे स्थित तालाब की साफ-सफाई की गयी. अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी सुनीत कुमार कर रहे थे. अभियान में जैप थ्री के अनि नंदेश्वर सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक हरेकृष्ण मुरारी शर्मा, भाजपा के कृष्णमुरारी तिवारी, नकुल चौधरी, जैप जवान अजय कुमार चौधरी, दुर्गा साव, धनंजय महतो, मुकेश राय, गिरजा प्रसाद, विपिन चौधरी, राजीव कुमार आदि शामिल थे.
गावां में भी घाटों की हुई सफाई: गावां. गावां दक्षिणी भाग से जिप सदस्य इमरान अंसारी व व्यवसायी प्रमोद गुप्ता ने शुक्रवार को माल्डा छठ घाट व मुख्य पथ की साफ-सफाई करायी. उन्होंने कहा कि छठ के अवसर पर माल्डा घाट में काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं. क्षेत्र के अन्य घाटों में भी सफाई अभियान चलाया जायेगा. मौके पर दर्जनों ग्रामीण भी उपस्थित थे.
डुमरी में भी चला अभियान
डुमरी. लोक आस्था का पर्व छठ पूजा को लेकर शुक्रवार को लक्ष्मणटुंडा में सफाई अभियान चलाया गया़ अभियान का नेतृत्व पंसस सुनीता देवी कर रही थी. अभियान में आजीविका महिला समूह से जुड़ी कई महिलाओं ने भी हिस्सा लिया. इस दौरान लक्ष्मणटुंडा मदीना से हनुमान मंदिर होते हुए अरगाघाट तक गलियों की साफ-सफाई की गयी. मौके पर मुखिया गिरिजानंदन प्रसाद, उप मुखिया राजू अंसारी, कुद्दूस अंसारी, अलका देवी, अलका देवी, खिरिया देवी, लतीफ अंसारी, नूर मोहम्मद, डोमन महतो, आसीन अंसारी, सुरेंद्र साहू आदि मौजूद थे.
जमुआ में जय मां अंबे समिति ने की सफाई
जमुआ. जय मां अम्बे पूजा समिति के सदस्यों ने शुक्रवार को बाटी के सभी रोड-गली एवं छठ घाटों की सफाई की. अभियान की अगुवाई समिति के कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार ने की. मौके पर दिनेश कुमार वर्मा, संतोष वर्मा, राजकुमार वर्मा, अनिल उर्फ मोर्टेन वर्मा, जनार्दन वर्मा, विजय वर्मा, मुकेश वर्मा, सुभाष वर्मा, किसुन वर्मा, प्रभात कुमार, अनुज कुमार, सूरज कुमार आदि शामिल थे .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola