गिरिडीह : पूर्व नक्सली का घर व शेड उड़ाया, इलाके में दहशत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Nov 2016 10:48 AM
गिरिडीह : नक्सलियों ने झारखंड के गिरिडीज जिले के मधुवन थाना क्षेत्र के फिरंगी मोड़ के पास स्थित आत्मसमर्पण कर चुके नक्सली उदय महतो के घर और मधुवन एक्शन प्लान के तहत बन रहे डोली मजदूरों के शेड को उड़ा दिया. घटना गुरुवार देर रात लगभग डेढ़ बजे की है. सूचना मिलने के बाद गिरिडीह […]
गिरिडीह : नक्सलियों ने झारखंड के गिरिडीज जिले के मधुवन थाना क्षेत्र के फिरंगी मोड़ के पास स्थित आत्मसमर्पण कर चुके नक्सली उदय महतो के घर और मधुवन एक्शन प्लान के तहत बन रहे डोली मजदूरों के शेड को उड़ा दिया. घटना गुरुवार देर रात लगभग डेढ़ बजे की है. सूचना मिलने के बाद गिरिडीह के एसपी सुबह में घटना स्थल पर पहुंचे व स्थानीय पुलिस अधिकारियों व ग्रामीणों से जानकारी लेकर वापस लौट गये. घटना के बाद इलाके में दहशत बनी हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










