पांच लाख की छिनतई में जेल गया बाइक मिस्त्री

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Nov 2016 8:11 AM

विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ था गिरफ्तार टिंकू का चेहरा गिरिडीह : कालीबाड़ी में स्थित संजय स्टोर के कर्मी से पांच लाख के छिनतई के मामले में नगर पुलिस ने गुरुवार को एक युवक को जेल भेजा है. आरोपी पचंबा गद्दी मुहल्ला का निवासी टिंकू उर्फ शहनवाज गद्दी है. टिंकू भंडारीडीह में मोटरसाइकिल गैरेज में […]

विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ था गिरफ्तार टिंकू का चेहरा
गिरिडीह : कालीबाड़ी में स्थित संजय स्टोर के कर्मी से पांच लाख के छिनतई के मामले में नगर पुलिस ने गुरुवार को एक युवक को जेल भेजा है. आरोपी पचंबा गद्दी मुहल्ला का निवासी टिंकू उर्फ शहनवाज गद्दी है. टिंकू भंडारीडीह में मोटरसाइकिल गैरेज में मिस्त्री है. टिंकू को नगर थाना प्रभारी बीरेंद्र राम ने बुधवार को उसके घर से गिरफ्तार किया था. टिंकू की गिरफ्तारी घटना के दिन मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गयी. पुलिस का दावा है कि फुटेज में जिस युवक का चेहरा नजर आ रहा है वह टिंकू ही है. हालांकि छीनी गयी रकम की बरामदगी नहीं की जा सकी है.
पूरी परिस्थिति थी टिंकू के खिलाफ: जिस समय संजय स्टोर के कर्मी से पांच लाख रुपये की छिनतई हुई उस वक्त के सीसीटीवी फुटेज में टिंकू को बाइक पर अपने एक अन्य साथी के साथ पीड़ित के साइकिल के पीछे-पीछे आते देखा गया. नगर थाना प्रभारी बीरेंद्र राम ने बताया कि घटना के दिन टिंकू का मोबाइल लोकेशन भी भुक्तभोगी के साथ पाया गया. घटना के बाद से टिंकू अपने गैरेज से फरार था. कभी-कभी छिप-छिप कर टिंकू घर आता था और पुलिस को चकमा दे रहा था. टिंकू ने कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. सीसीटीवी फुटेज में टिंकू के साथ बाइक पर पीछे बैठे युवक की भी खोजा जा रहा है.
क्या है मामला : 27 अक्तूबर की सुबह 10.45 बजे संजय स्टोर का कर्मी दिलीप सिंह एक्सिस बैंक से 10 लाख रुपये निकाल कर दुकान आ रहा था. दिलीप ने 5 लाख रुपये को जेब में और पांच लाख प्लास्टिक के थैले में भरकर साइकिल की हैंडल में टांग रखा था. जेपी चौक के पास बाइक सवार दो युवक साइकिल की हैंडल में रखे बैग को छीनकर भाग निकले .
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola