आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर ग्रामीणों में आक्रोश
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Nov 2016 8:10 AM
विज्ञापन
रजक समाज ने बैठक कर दी आंदोलन की चेतावनी, थाना प्रभारी और एसडीपीओ को साैंपा ज्ञापन राजधनवार : धनवार और अन्य प्रखंडों के रजक समाज की बैठक गुरुवार को धनवार पुनीत राय स्टेडियम में शंभू दयाल रजक की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान धनवार के बादीडीह में 27 अक्तूबर की दोपहर एक दलित महिला के […]
विज्ञापन
रजक समाज ने बैठक कर दी आंदोलन की चेतावनी, थाना प्रभारी और एसडीपीओ
को साैंपा ज्ञापन
राजधनवार : धनवार और अन्य प्रखंडों के रजक समाज की बैठक गुरुवार को धनवार पुनीत राय स्टेडियम में शंभू दयाल रजक की अध्यक्षता में हुई. इस दौरान धनवार के बादीडीह में 27 अक्तूबर की दोपहर एक दलित महिला के साथ बलात्कार के प्रयास और प्राथमिकी दर्ज कराये जाने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर नाराजगी जतायी गयी.
तय हुआ कि यदि एक सप्ताह में गिरफ्तारी नहीं होती है तो धनवार, गावां, तिसरी, देवरी, जमुआ तथा बिरनी प्रखंड रजक समाज के लोग धनवार थाना में 13 नवंबर से धरना देकर न्याय की मांग करेंगे. बैठक के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने थाना प्रभारी नीरज कुमार सिंह और एसडीपीओ अनिल शंकर से मिल ज्ञापन भी सौंपा तथा आरोपी को शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की. एसडीपीओ ने शीघ्र गिरफ्तारी का भरोसा दिया. कहा कि पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है.
बैठक का संचालन अजीत रजक ने किया. मिथिलेश रजक, कृष्णदेव रजक, बालेश्वर रजक, राजेंद्र रजक, नंदलाल रजक, देवी रजक, संतोषी रजक, भागीरथ रजक, सीताराम रजक, विकास रजक, विजय रजक, सुरेंद्र रजक, जयनंदन रजक आदि सौ से अधिक लोगों ने भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










