महिला की मौत, चार घायल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Sep 2016 7:01 AM
विज्ञापन
बगोदर जीटी रोड पर गुरुवार को मारुति वैन सवार एक परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया. परिवार के सदस्य बिहार के अरवल से बोकारो के बेरमो लौट रहे थे. बगोदर : बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड पर संतुरपी के पास गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी, […]
विज्ञापन
बगोदर जीटी रोड पर गुरुवार को मारुति वैन सवार एक परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया. परिवार के सदस्य बिहार के अरवल से बोकारो के बेरमो लौट रहे थे.
बगोदर : बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी रोड पर संतुरपी के पास गुरुवार दोपहर डेढ़ बजे सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी, वहीं परिवार के pkjसदस्य घायल हो गये़ मृतका का नाम सजीदा खातून (48) है. मृतका के पति मोहम्मद सेराज(55) के अलावा पुत्री शाइदा तरन्नुम (17), पुत्र मोहम्मद सोनू (15) व मो दानिश घायल हैं. ये बोकारो जिले के ग्राम मुदरघटिया गांधी नगर बेरमो निवासी हैं. मोहम्मद सेराज परिवार के साथ गुरुवार को मारुति वैन से बिहार के अरवल से बोकारो जिला के बेरमो लौट रहे थे. वह खुद गाड़ी चला रहे थे. इसी क्रम में जीटी रोड पर संतुरपी के पास मारुति वैन को पीछे से एक कंटेनर ने ठोकर मार दी.
इससे वैन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गयी. घटना के बाद कंटेनर भाग निकला. अजीजा ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद काफी संख्या में लोग जुट गये, पुलिस भी पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. घायलों का प्रारंभिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बगोदर में कराया गया़ इसके बाद बोकारो भेज दिया गया है़ बगोदर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गिरिडीह भेज दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










