तस्करी के लिए ले जाये जा रहे 32 मवेशी बरामद

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Aug 2016 5:49 AM

विज्ञापन

मवेशी तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के छह लोग हिरासत में पुलिस ने जब्त किया कंटेनर वाहन और स्कॉर्पियो सरिया/हजारीबाग रोड. बगोदर-सरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दीपक शर्मा ने मंगलवार को सरिया-बगोदर रोड के सरिया काॅलेज के पास एक कंटेनर वाहन को पकड़ा. इसमें 32 मवेशी लदे थे. मवेशियों को तस्करी के लिए ले जाया जा […]

विज्ञापन
मवेशी तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के छह लोग हिरासत में
पुलिस ने जब्त किया कंटेनर वाहन और स्कॉर्पियो
सरिया/हजारीबाग रोड. बगोदर-सरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दीपक शर्मा ने मंगलवार को सरिया-बगोदर रोड के सरिया काॅलेज के पास एक कंटेनर वाहन को पकड़ा. इसमें 32 मवेशी लदे थे.
मवेशियों को तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था. इस दौरान कंटेनर को स्कॉट कर रही एक स्कॉर्पियो (जेएच1102-7689) को भी पकड़ा गया. कंटेनर व स्कॉर्पियो में सवार कुछ छह लोगों मो़ मन्नू, अमजद खान, वसीम अंसारी, मेहराज अंसारी, गुंजर साबिर कुरैशी, तोसिफ अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया है. बगोदर-सरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दीपक शर्मा ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी. बताया कि पकड़े गये लोग मवेशियों की तस्करी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्य हैं.
उनके पास से 55 हजार रुपये बरामद किये गये. पकड़े गये दोनों वाहनों को सरिया थाना लाया गया़ पकड़े गये लोगों ने पूछताछ में बताया कि सभी जानवर जमुआ से कोलकाता के बाबू घाट ले जाये जा रहे थे. यहां से उन्हें दूसरे देश में भेजा जाने वाला था़ इस अभियान में सरिया इंस्पैक्टर कपिल पोद्दार, थाना प्रभारी केएन सिंह मौजूद थे़ सभी मवेशियों को मधुबन गोशाला भेजा जायेगा़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola