सलैयापहारी में अजगर, दहशत में लोग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Aug 2016 5:46 AM
विज्ञापन
गिरिडीह : सदर प्रखंड में बेरदोंगा पंचायत अंतर्गत सलैयापहरी गांव के एक घर में अजगर मिलने से अफरातफरी मच गयी. मंगलवार की दोपहर को सलैयापहरी निवासी लिलो दास के घर के लोगों की नजर घर के समीप एक स्थान पर अजगर पर पड़ी. घरवालों ने तुरंत इसकी सूचना पारा शिक्षक सुरेश मंडल को दी. इसके […]
विज्ञापन
गिरिडीह : सदर प्रखंड में बेरदोंगा पंचायत अंतर्गत सलैयापहरी गांव के एक घर में अजगर मिलने से अफरातफरी मच गयी. मंगलवार की दोपहर को सलैयापहरी निवासी लिलो दास के घर के लोगों की नजर घर के समीप एक स्थान पर अजगर पर पड़ी. घरवालों ने तुरंत इसकी सूचना पारा शिक्षक सुरेश मंडल को दी.
इसके बाद श्री मंडल और स्थानीय लोग पहुंचे. ग्रामीण रीतलाल दास, विनोद दास, शुकर दास के सहयोग से किसी तरह अजगर को पकड़ कर एक जार में डाला गया. पारा शिक्षक सांप को लेकर पपरवाटांड़ पहुंचे और मामले की सूचना वन विभाग को दी गयी. शाम को वन विभाग के कर्मी पहुंचे और अजगर को साथ ले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










