बनायें शौचालय, रखें साफ-सफाई

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Aug 2016 6:30 AM

विज्ञापन

स्चछता अभियान को सफल बनाने को लेकर नगर पर्षद ने कमर कस ली है. दो अक्तूबर तक वार्डों को खुले में शौच से मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है. इसे लेकर रैली के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है. शौचालय निर्माण और अपने आसपास के इलाके में साफ-सफाई रखने की अपील की जा […]

विज्ञापन
स्चछता अभियान को सफल बनाने को लेकर नगर पर्षद ने कमर कस ली है. दो अक्तूबर तक वार्डों को खुले में शौच से मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है. इसे लेकर रैली के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है. शौचालय निर्माण और अपने आसपास के इलाके में साफ-सफाई रखने की अपील की जा रही है.
गिरिडीह : स्वच्छ भारत मिशन के तहत सोमवार को नगर पर्षद की ओर से वार्ड नंबर 10 से 18 तक जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली के माध्यम से शहरवासियों को अपने-अपने इलाकों को स्वच्छ रखने की अपील की जा रही थी.
साथ ही जिन लोगों ने अपने-अपने घरों में शौचालय का निर्माण नहीं कराया है, उन्हें जल्द से जल्द सरकारी योजना का लाभ उठाते हुए शौचालय निर्माण कराने को कहा गया. विभिन्न वार्डों में पार्षद के नेतृत्व में निकली इस रैली में महिलाएं, पुरुष व बच्चे शामिल थे. बताया गया कि शौचालय निर्माण के लिए दो किस्तों में राशि दी जा रही है. वार्ड नंबर 18 के वार्ड पार्षद सुमित कुमार ने कहा कि जनता को सरकार की योजनाओं को लाभ उठाना चाहिए. गंदगी से कई बीमारियां होती हैं. इसका बुराअसर स्वास्थ्य पर पड़ता है. साथ ही आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है. ऐसे में लोगों के बीच जागरूकता लाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है. मौके पर वार्ड पार्षद मुन्नी देवी, गौरी शंकर यादव,धीरज सिन्हा समेत अन्य थे. वार्ड नंबर 16 की वार्ड पार्षद नीलम झा ने लोगों से गंदगी नहीं फैलाने की अपील की. साथ ही साथ अपने-अपने घरों में शौचालय निर्माण कराने को कहा .
मौके पर अजयकांत झा व अन्य थे. वार्ड नंबर 13 के पार्षद शिवम श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत जागरूकता रैली व नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जा रहा है. कहा कि बहू-बेटियों के सम्मान के लिए अपने-अपने घरों में शौचालय का निर्माण जरूरी है.
स्वच्छ भारत निर्माण में सबों का योगदान आवश्यक है. रैली के दौरान नगर पर्षद के सिटी मैनेजर प्रशांत भारतीय ने कहा कि सरकार शौचालय निर्माण की योजना चलायी जा रही है. शहरी क्षेत्र के कई लोग इससे लाभान्वित हो रहे हैं. शेष लोगों को भी इसका लाभ उठाते हुए अपने-अपने घरों में शौचालय निर्माण कराना जरूरी है. उन्होंने कहा कि दो अक्तूबर से पहले नगर पर्षद क्षेत्र को ओडीएफ घोषित करना है. इधर वार्ड पार्षद तरूण मुखर्जी, कुमारी संगीता, अमित बरदियार, मधु देवी के नेतृत्व में भी जागरूकता रैली निकाली गयी. कई वार्डों में नुक्कड़ नाटक का आयोजन कर लोगों के बीच स्वच्छता का संदेश दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola