गैस सिलेंडर में लगी आग, बचे परिजन

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Aug 2016 7:24 AM

विज्ञापन

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर स्थित रामजी पांडेय के घर में सोमवार की सुबह 8.30 बजे खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गयी. घटना से घर में अफरातफरी मच गयी. आग धीरे-धीरे फैलने लगी, तभी रामजी पांडेय ने सूझ-बूझ का परिचय दिया और किसी तरह सिलेंडर को घर के […]

विज्ञापन
गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर स्थित रामजी पांडेय के घर में सोमवार की सुबह 8.30 बजे खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गयी. घटना से घर में अफरातफरी मच गयी. आग धीरे-धीरे फैलने लगी, तभी रामजी पांडेय ने सूझ-बूझ का परिचय दिया और किसी तरह सिलेंडर को घर के पीछे की खाली जमीन पर फेंक दिया. जब आग पर काबू नहीं पा सके ताे दमकल विभाग को खबर दी गयी. इस बीच कई लोग उनके घर पहुंच गये.
सिलेंडर फटने के डर से श्री पांडेय के परिजन समेत आसपास के लोग भी अपने घर से बाहर निकल आये. दमकल की टीम लगभग 9.30 में पहुंच गयी और आग को बुझाया गया. इस घटना में रामजी पांडेय के किचन में रखे बर्तन व अन्य सामान जल गये. रामजी ने बताया कि सुबह 8.30 में खाना बनाने के दौरान सिलेंडर में आग लगी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola