मारपीट के आरोप में प्राथमिकी दर्ज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Aug 2016 7:24 AM
विज्ञापन
गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चतरो निवासी दिलीप राय ने कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है. इसे लेकर दिलीप ने थाना में शिकायत की है, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. एफआइआर में दिलीप ने कहा है कि 21 अगस्त की शाम को वे बालकुमूंद फैक्टरी से काम […]
विज्ञापन
गिरिडीह : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चतरो निवासी दिलीप राय ने कुछ लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है. इसे लेकर दिलीप ने थाना में शिकायत की है, जिसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. एफआइआर में दिलीप ने कहा है कि 21 अगस्त की शाम को वे बालकुमूंद फैक्टरी से काम करने के बाद खाना खाने के लिए अपने आवास चतरो आए तो देखा कि गांव में उसके घर के पास से पीसीसी रोड की ढलाई काम चल रहा है.
इस पर उन्होंने कहा कि पानी निकासी के लिए उन्हें जगह चाहिए. इतने में कुछ लोगों ने उन्हें पकड़कर मारपीट की तथा तलवार से वार कर दिया, जिससे उसका सर फट गया. हो-हल्ला करने पर अगल-बगल के लोग जब उसे बचाने आये तो वह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागा. पुलिस ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. मारपीट का आरोप विकास राय, उदय राय, रवि राय, नागेश्वर राय, राजेंद्र राय, श्रीकांत राय, संजय राय व शंकर राय पर लगा है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










