अब पोलियो ड्रॉप के बदले दिया जायेगा इंजेक्शन : डॉ सान्याल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Aug 2016 7:23 AM
विज्ञापन
पोलियो अभियान को लेकर सीएस कार्यालय में बैठक गिरिडीह : पोलियो अभियान को लेकर सोमवार को सीएस कार्यालय कक्ष में प्रभारी सिविल सर्जन डाॅ सिद्वार्थ सान्याल ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक की. डाॅ. सान्याल ने कहा कि पोलियो ड्राॅप अब बीते जमाने की बात हो गयी. अब बच्चों को ड्राॅप के बदले इंजेक्शन दिया […]
विज्ञापन
पोलियो अभियान को लेकर सीएस कार्यालय में बैठक
गिरिडीह : पोलियो अभियान को लेकर सोमवार को सीएस कार्यालय कक्ष में प्रभारी सिविल सर्जन डाॅ सिद्वार्थ सान्याल ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ बैठक की. डाॅ. सान्याल ने कहा कि पोलियो ड्राॅप अब बीते जमाने की बात हो गयी. अब बच्चों को ड्राॅप के बदले इंजेक्शन दिया जायेगा. बताया कि नवजात बच्चों को छह तथा चौदह सप्ताह में दो इंजेक्शन स्किन में दिया जायेगा. किसी कारण छह तथा चौदह सप्ताह में बच्चा इंजेक्शन लेने से छूट गया तो बाद में इंजेक्शन मस्ल में देनी है.
बैठक के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को इंजेक्शन देने का प्रशिक्षण भी दिया गया. बैठक में सभी प्रखंड चिकित्सा प्रभारी समेत डीपीएम राजवर्द्धन प्रसाद, डीडीएम विप्लव बनर्जी, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक पूजा कुमारी, लक्ष्मी नारायण गुप्ता, दिवाकर गुप्ता, प्रमोद कुमार, विकास सिंह, जयशंकर प्रसाद, ओमप्रकाश शर्मा तथा सरिता कुमारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










