पुलिस पार्टी को रौंदने का प्रयास, बाल-बाल बचे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Aug 2016 7:46 AM
विज्ञापन
मवेशी लदे दो ट्रक फरार, एक पकड़ाया, चालक गिरफ्तार देवरी प्रखंड के चतरों में गश्ती पर थे पुलिस जवान आरोपी चालक औरंगाबाद का है रहनेवाला गया से मवेशी लादकर बंगाल जा रहा था ट्रक देवरी. देवरी पुलिस के गश्ती दल को मंगलवार की रात मवेशी लदे दो ट्रकों ने रौंदने का प्रयास किया. घटना में […]
विज्ञापन
मवेशी लदे दो ट्रक फरार, एक पकड़ाया, चालक गिरफ्तार
देवरी प्रखंड के चतरों में गश्ती पर थे पुलिस जवान
आरोपी चालक औरंगाबाद का है रहनेवाला
गया से मवेशी लादकर बंगाल जा रहा था ट्रक
देवरी. देवरी पुलिस के गश्ती दल को मंगलवार की रात मवेशी लदे दो ट्रकों ने रौंदने का प्रयास किया. घटना में जवान बाल-बाल बच गये. एसआइ उत्तम कुमार उपाध्याय ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित चतरो के पास मवेशी लदे ट्रक (संख्या जेएच 10 एएन-7351) को पकड़ा गया है. ट्रक में 27 मवेशी लदे हैं.
वाहन के चालक सादाब खान (ग्राम टकरा, जिला औरंगाबाद) को गिरफ्तार कर लिया गया है. श्री उपाध्याय ने बताया कि ट्रक गया (बिहार) से मवेशी लादकर बंगाल जा रहा था. गश्ती के दौरान रात करीब ढाई बजे चतरो के पास चार वाहन आते दिखे, जिसमें एक इंडिका थी. इंडिका के गुजरने के बाद तीन ट्रक दिखे तो उन्हें रोका गया.
इस दौरान दो चालकों ने अचानक ट्रक स्टार्ट कर दिया और पुलिस पार्टी को रौंदने का प्रयास करते हुए भाग निकले.दो ट्रक को भगाते देख एक अन्य ड्राइवर ने भी ट्रक को भगाने की कोशिश की, पर वाहन स्टार्ट नहीं हुआ. इस दौरान चालक ने वाहन से उतरकर भागने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. इसके बाद पुलिस मवेशी लदे ट्रक को जब्त कर देवरी थाना ले आयी. इधर भाजपा के कृष्ण मुरारी तिवारी, जीतेंद्र राय, विहिप के विपिन कुमार शर्मा ने पशु तस्करी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
प्राथमिकी दर्ज : थानेदार
थाना प्रभारी सुनीत कुमार ने बताया कि पकड़े गये वाहन के चालक सादाब खान ग्राम टकरा थाना रफीगंज जिला औरंगाबाद व ट्रक के मालिक व दो अज्ञात ट्रक के खिलाफ कांड संख्या 102/2016 के तहत पशु क्रूरता व पशु का तस्करी का मामला दर्ज कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










