38 नये स्थानों पर लगेंगे सीसीटीवी कैमरे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Aug 2016 7:45 AM
विज्ञापन
गिरिडीह : शहर के 38 नये स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. इसके लिये मंगलवार की रात को डीएसपी विजय आशिष कुजूर ने कई स्थानों का जायजा लिया. इस क्रम में डीएसपी शहर के कई दुकानदारों से भी मिले. कालीबाड़ी, मकतपुर, जेपी चौक, पदम चौक आदि स्थानों पर पहुंचे. यहां के सभी से अपने प्रतिष्ठान […]
विज्ञापन
गिरिडीह : शहर के 38 नये स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाये जायेंगे. इसके लिये मंगलवार की रात को डीएसपी विजय आशिष कुजूर ने कई स्थानों का जायजा लिया. इस क्रम में डीएसपी शहर के कई दुकानदारों से भी मिले. कालीबाड़ी, मकतपुर, जेपी चौक, पदम चौक आदि स्थानों पर पहुंचे. यहां के सभी से अपने प्रतिष्ठान के बाहर भी कैमरा लगाने का आग्रह किया.
कहा गया कि प्रत्येक दुकानदार अपने दुकान के बाहर दोनों तरफ कैमरा लगा देंगे तो इससे पुलिस को काफी सुविधा होगी. श्री कुजूर ने बताया कि पुलिस आमलोगों व दुकानदारों के सहयोग से शहर के 38 स्थानों पर सीसीटीवी कैमरा लगाने का प्रयास कर रही है. कैमरा लग जाने से अपराध पर नियंत्रण करने में सुविधा होगी.
डीएसपी ने लिया वन-वे सिस्टम का जायजा : शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के उद्देश्य से डीएसपी श्री कुजूर ने बुधवार की सुबह शहर की वन-वे व्यवस्था का जायजा लिया.
इस दौरान शहर की सड़क पर लगायी गयी बैरिकेड की स्थिति को भी देखा. वहीं शहर में तैनात ट्रैफिक पुलिस के पदाधिकारियों व जवानों को कई निर्देश भी दिये. कहा गया कि एलआइसी ऑफिस से लेकर पदम चौक तक वन वे व्यवस्था लागू है. इसका उल्लंघन कोई नहीं करे. श्री कुजूर ने कहा कि ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिये आगे भी कई कदम उठाये जायेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










