बजबजा रहीं नालियां, पसरा है कचरा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Aug 2016 9:03 AM
विज्ञापन
नगर पर्षद क्षेत्र में जगह-जगह पसरी गंदगी स्वच्छता अभियान की पोल खोल रही है. शहरी क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर कूड़ों का अंबार लगा हुआ है. नालियां बजबजा रहीं हैं. बारिश होने के बाद गंदगी सड़कों पर बहने लगी है. इससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. गिरिडीह : एक ओर […]
विज्ञापन
नगर पर्षद क्षेत्र में जगह-जगह पसरी गंदगी स्वच्छता अभियान की पोल खोल रही है. शहरी क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर कूड़ों का अंबार लगा हुआ है. नालियां बजबजा रहीं हैं. बारिश होने के बाद गंदगी सड़कों पर बहने लगी है. इससे राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
गिरिडीह : एक ओर जहां नगर पर्षद की ओर से यह दावा किया जाता है कि शहरी क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सफाई अभियान चलाया जा रहा है, वहीं स्थिति यह है कि मुख्य मार्ग के बगल में जमा कचरा तमाम दावों का पोल खोल रहा है. जानकारी के मुताबिक, शाहाबादी मार्केट, गांधी चौक, बरमसिया, पचंबा आदि इलाकों में गंदगी जमा रहने से लोग परेशान हैं.
वहीं कई वार्डों में नालियों के जाम रहने के कारण लोगों को दिक्कत हो रही है. मंगलवार को बारिश के बाद नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने के कारण आवागमन में स्थानीय लोगों को परेशानी हुई. इस बाबत वार्ड पार्षद बाबुल प्रसाद गुप्ता एवं चंद्रदेव यादव ने कहा कि कचरों के ढेर लगे रहने से आम अवाम को परेशानी होती है. इस पर नप को ठोस कदम उठाने की जरूरत है.
इधर, इस संबंध में नप के कार्यपालक पदाधिकारी नवल किशोर प्रसाद ने कहा कि सफाई अभियान को बेहतर करने का प्रयास किया जा रहा है. जनता से अनुरोध है कि सुबह सात बजे से पहले कचरों को डिस्पोजल स्थल पर फेंक दें, ताकि वहां से गंदगी का उठाव समय पर हो सके. उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है. इस व्यवस्था को और दुरुस्त करने की जरूरत है. बता दें कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले में स्वच्छता पर जोर दिया जा रहा है. लोगों को जागरूक किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










