एक की मौत, छह घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Aug 2016 9:02 AM

विज्ञापन

तिसरी : तिसरी-खिजुरी मुख्य पथ पर थंभाचक गांव के पास मंगलवार को एक खाई में टेंपो के पलट जाने से उसमें सवार छह लोग घायल हो गये और एक की मौत हो गयी. घायलों का इलाज तिसरी पीएचसी में कराया गया. वहीं प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को गिरिडीह सदर […]

विज्ञापन
तिसरी : तिसरी-खिजुरी मुख्य पथ पर थंभाचक गांव के पास मंगलवार को एक खाई में टेंपो के पलट जाने से उसमें सवार छह लोग घायल हो गये और एक की मौत हो गयी.
घायलों का इलाज तिसरी पीएचसी में कराया गया. वहीं प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को गिरिडीह सदर अस्पताल भेज दिया गया, जिसमें से एक घायल महिला की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है. घायल मीना देवी ने बताया कि टेंपो तिसरी से चतरो जा रहा था. चालक शराब के नशे में था. इसलिए वे लोग टेंपों में नहीं चढ़ रहे थे. लेकिन चालक ने जबरन चढ़ने को विवश किया . इस दौरान थंभाचक गांव के पास टेंपो पलट गया.
घायलों में करमाटांड़ के लोगेन मरांडी(55) व उसकी पत्नी चुड़की बेसरा(50), तिसरी बलियारी की सबिता देवी(20) व मीना देवी (27), ढेंगाडीह देवरी की अंजु देवी( 26), देवरी कैरीडीह के जीतन महतो( 70 ). देवरी तिलकडीह के टेंपो चालक ईश्वर मंडल(40 ) की देर रात मौत हो गयी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola