पीएनबी की चित्तरडीह शाखा से अहम दस्तावेजों की चोरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Aug 2016 7:38 AM
विज्ञापन
खिड़की तोड़ बैंक में घुसे थे चोर, बैंक का लॉकर सुरक्षित चोरों ने सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त किया जमुआ : पंजाब नेशनल बैंक चित्तरडीह शाखा में मंगलवार की रात चोरों ने बैंक में रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज चुरा लिये. वहीं कई कागजात नष्ट कर बैंक के बाहर मैदान में फेंक दिये. इनमें चेक बुक, […]
विज्ञापन
खिड़की तोड़ बैंक में घुसे थे चोर, बैंक का लॉकर सुरक्षित
चोरों ने सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त किया
जमुआ : पंजाब नेशनल बैंक चित्तरडीह शाखा में मंगलवार की रात चोरों ने बैंक में रखे कई महत्वपूर्ण दस्तावेज चुरा लिये. वहीं कई कागजात नष्ट कर बैंक के बाहर मैदान में फेंक दिये. इनमें चेक बुक, कैश बुक से संबंधित दस्तावेज शामिल हैं. बुधवार की सुबह ग्रामीणों को बैंक में चोरी की जानकारी मिली. ग्रामीण कामदेव साव, सुनील कुमार सिंह, मो मुसलिम अंसारी ने देखा कि बैंक की खिड़की टूटी थी और भवन के अंदर अलमीरा खुला है.
कई कागजात बिखरे पड़े थे. ग्रामीणों ने घटना की सूचना जमुआ के थाना प्रभारी केदारनाथ प्रसाद व शाखा प्रबंधक अखिलेश कुमार को फोन पर दी. इसके बाद पुलिस पदाधिकारी मदन मिश्रा घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली. शाखा प्रबंधक ने भी बैंक के कनीय पदाधिकारी को घटनास्थल पर भेजा. उन्होंने बताया कि चोरों ने जरूरी कागजात व सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है. बैंक का लॉकर सुरक्षित है. जमुआ थाना प्रभारी केदार नाथ प्रसाद ने बताया कि यह शरारती तत्वों की हरकत है. थाना क्षेत्र में गुलगुलिया के एक गिरोह के आने की सूचना है. संभवत: उन्हीं लोगों ने घटना को अंजाम दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. प्रबंधक ने प्राथमिकी दर्ज करवायी है.
साजिश की बू : बैंक में हुई दस्तावेज की चोरी को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा है. लोगों का कहना है कि चोरों ने बैंक के लॉकर काे नहीं तोड़ कर कागजात ही क्यों नष्ट किये. चोरों ने अपनी पहचान छुपाने के लिए सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. इसके पीछे गबन या किसी वित्तीय अनियमितता को भी छुपाने की मंशा हो सकती है. हालांकि लोगों का कहना है कि जांच के बाद मामले से परदा उठ सकता है.
गिरिडीह : मंगलवार की सुबह नगर थाना इलाके के पचंबा स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में हुई डकैती मामले को लेकर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. कांड संख्या 217/16 दफा 395 भादवि के तहत अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
मामले को लेकर अभी तक आधा दर्जन से अधिक संदिग्ध लोगों से पुलिस पूछताछ कर चुकी है. डीएसपी विजय आशिष कुजूर व नगर पुलिस निरीक्षक बिरेंद्र राम के नेतृत्व में अपराधियों की धरपकड़ को लेकर छापेमारी भी की जा रही है. छापेमारी में मुफस्सिल थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह को भी लगाया गया है. जमुआ, बिरनी, धनवार, बेंगाबाद, गांडेय, ताराटांड़, सरिया, बगोदर थानेदारों को भी इलाके में संदिग्धों की तलाशी लेने का निर्देश एसपी अखिलेश बी वारियर ने दे रखा है. गौरतलब है कि मंगलवार की सुबह हथियार से लैस अपराधियों ने बैंक कर्मियों व ग्राहकों को कब्जे में लेकर 6.84 लाख रुपया लूट लिया था.
पुलिस सूत्रों का कहना है कि बैंक डकैती की इस घटना के बाद पुलिस अधिकारी वैसे अपराधियों की तलाश कर रहे हैं जो डकैती जैसे गंभीर अपराध के मामले को लेकर जेल में बंद थे और हाल के दिनों में जमानत पर बाहर निकले हैं. इन अपराधियों की वर्तमान गतिविधियों की जानकारी लेने का काम भी पुलिस अधिकारी कर रहे हैं. साथ ही पता किया जा रहा है कि बैंक की रेकी करने में कौन-कौन लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










