जमीन विवाद में सगे भाइयों में मारपीट, दो घायल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Aug 2016 7:37 AM

विज्ञापन

बेंगाबाद : बेंगाबाद थाना अंतर्गत महुआर पंचायत के छाताबाद गांव में मंगलवार को जमीन विवाद में दो सगे भाई आपस में भिड़ गये. दोनों ओर से जमकर रोड़ेबाजी हुई. इसमें दोनों भाई घायल हो गये. वहीं बीच-बचाव के दौरान उनके माता पिता व दोनों की पत्नियां भी चोटिल हो गयीं. दोनों ओर से थाना में […]

विज्ञापन
बेंगाबाद : बेंगाबाद थाना अंतर्गत महुआर पंचायत के छाताबाद गांव में मंगलवार को जमीन विवाद में दो सगे भाई आपस में भिड़ गये. दोनों ओर से जमकर रोड़ेबाजी हुई. इसमें दोनों भाई घायल हो गये. वहीं बीच-बचाव के दौरान उनके माता पिता व दोनों की पत्नियां भी चोटिल हो गयीं.
दोनों ओर से थाना में आवेदन दिया गया है. महेंद्र चौधरी और नुनूलाल चैधरी सगे भाई है. दोनों के बीच पूर्व से जमीन विवाद चल रहा था. इधर मंगलवार को दोनों भाई आवेश में आकर मारपीट कर बैठे. इसमें दोनों के अलावा महेंद्र की पत्नी डोमनी देवी, रामचंद्र चौधरी, मोरनी देवी और सजनी देवी को भी हल्की चोटें लगी है. बेंगाबाद थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है. मामले की जांच की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola