निबंधन में अप्रत्याशित वृद्धि मरीजों का रुझान भी बढ़ा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Aug 2016 7:37 AM
सदर अस्पताल. परिसर में जगह-जगह सीसीटीवी लगवाने के डीसी के प्रयास का दिखने लगा असर सदर अस्पताल में हाइटेक सिस्टम का सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगा है. डीसी की पहल पर अस्पताल परिसर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगाये जाने से चिकित्सक व कर्मी की कार्य संस्कृति में बदलाव आया है. राकेश सिन्हा गिरिडीह : […]
सदर अस्पताल. परिसर में जगह-जगह सीसीटीवी लगवाने के डीसी के प्रयास का दिखने लगा असर
सदर अस्पताल में हाइटेक सिस्टम का सकारात्मक परिणाम अब सामने आने लगा है. डीसी की पहल पर अस्पताल परिसर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरा लगाये जाने से चिकित्सक व कर्मी की कार्य संस्कृति में बदलाव आया है.
राकेश सिन्हा
गिरिडीह : गिरिडीह सदर अस्पताल में सीसीटीवी कैमरा लगाये जाने के बाद से अस्पताल की व्यवस्था में सुधार दिखने लगा है. कुल बारह सीसीटीवी कैमरे जून महीने में लगाये गये हैं. कैमरा लगाये जाने के मात्र एक महीने के भीतर मरीजों के निबंधन में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है.
साथ ही अस्पताल के प्रति मरीजों का रुझान भी बढ़ा है. डीसी के पहल पर कैमरा लगाये जाने से जहां एक ओर डयूटी पर डॉक्टर नजर आने लगे हैं, वहीं स्वास्थ्य कर्मी भी तन-मन से काम करने लगे हैं. जून महीने में ओपीडी में निबंधित मरीजों की संख्या 4230 दर्ज की गयी थी. जबकि जुलाई महीने में 5868, यानी एक महीने में 1638 मरीजों का निबंधन बढ़ा है. इसी प्रकार आइपीडी में जून महीने में 2163 मरीजों ने निबंधन कराया था. जबकि एक जुलाई से दो अगस्त तक निबंधित मरीजों की संख्या 6465 है. यानी आइपीडी में भी 4302 मरीजों का निबंधन बढ़ा है. हालांकि यह सब संभव हो पाया है उपायुक्त उमाशंकर सिंह के प्रयास से. श्री सिंह ने सदर अस्पताल के 12 चिह्नित स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाये हैं.
अस्पताल की सारी गतिविधियों का लाइव उपायुक्त सीधे अपने कार्यालय कक्ष से देख सकते हैं. डॉक्टर डयूटी से गायब रहते हैं या किसी जगह कोई गड़बड़ी दिखती है तो वे अपने कार्यालय से सीधे अस्पताल के अधिकारियों से बात कर स्थिति की जानकारी लेते हैं. इतना ही नहीं पिछले एक माह के भीतर उपायुक्त स्वयं कई बार अचानक अस्पताल पहुंच कर निरीक्षण भी कर चुके हैं. साफ-सफाई पर भी खास ध्यान रखा जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










