जिप उपाध्यक्ष ने स्वास्थ्य मंत्री को सौंपा ज्ञापन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Aug 2016 7:31 AM
गिरिडीह : स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी के मंगलवार को गिरिडीह आगमन पर जिप उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान ने एक ज्ञापन सौंपकर जमुआ प्रखंड में मिनी सदर अस्पताल की स्वीकृति देने की मांग की है. कहा कि जमुआ में एक स्वास्थ्य उपकेंद्र स्थापित है. इस उप केंद्र को वर्ष 2000 में रेफरल अस्पताल का दर्जा देने की […]
गिरिडीह : स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी के मंगलवार को गिरिडीह आगमन पर जिप उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान ने एक ज्ञापन सौंपकर जमुआ प्रखंड में मिनी सदर अस्पताल की स्वीकृति देने की मांग की है. कहा कि जमुआ में एक स्वास्थ्य उपकेंद्र स्थापित है. इस उप केंद्र को वर्ष 2000 में रेफरल अस्पताल का दर्जा देने की घोषणा तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा किया गया था. लेकिन यह घोषणा पूरी नहीं हो सकी. उन्होंने जमुआ प्रखंड में 50 बेड के एक मिनी सदर अस्पताल की स्थापना की स्वीकृति देने की मांग की है, ताकि गरीबों को समुचित स्वास्थ्य का लाभ मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










