वर्षों से बंद नावागढ़ चट्टी का स्वास्थ्य उपकेंद्र खुला

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Aug 2016 7:21 AM

विज्ञापन

राजधनवार : पिछले कई वर्षों से बंद नावागढ चट्टी का स्वास्थ्य उपकेंद्र सोमवार को खुल गया. अस्पताल के खुलने से यहां के ग्रामीणों में हर्ष है. इस बाबत ग्रामीण गुरुचरण प्रसाद ने बताया कि पूर्व एएनएम उषा सेलेन कुजूर की सेवानिवृत्ति के बाद से लगभग 6-7 साल से स्वास्थ्य उपकेंद्र का ताला नहीं खुला था. […]

विज्ञापन
राजधनवार : पिछले कई वर्षों से बंद नावागढ चट्टी का स्वास्थ्य उपकेंद्र सोमवार को खुल गया. अस्पताल के खुलने से यहां के ग्रामीणों में हर्ष है. इस बाबत ग्रामीण गुरुचरण प्रसाद ने बताया कि पूर्व एएनएम उषा सेलेन कुजूर की सेवानिवृत्ति के बाद से लगभग 6-7 साल से स्वास्थ्य उपकेंद्र का ताला नहीं खुला था. ग्रामीणों को 18 किमी दूर राजधनवार जाकर इलाज करवाना पड़ रहा था. ग्रामीण शशिकांत ने मामले को मुख्यमंत्री जनसंवाद तक पहुंचाया. मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद कार्रवाई में विलंब देख मुखिया संजय कुमार साव ने पुन: सरकार से संपर्क किया. परिणाम स्वरूप सोमवार को उपकेंद्र दोबारा खुल गया. आज उपकेंद्र की साफ-सफाई की गयी. वहीं कुछ लोगों का इलाज भी किया गया. इस दौरान ओआरएस के पैकेट भी बांटे गये.
मुखिया संजय साव ने बताया कि प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के अनुसार इस उपकेंद्र के लिए तनवीर आलम को एमपीडब्ल्यू तथा एक नर्स को पदस्थापित किया गया है, जो प्रति दिन अपने सेवा देंगे. वहीं चिकित्सक भी सप्ताह में एक या दो दिन आया करेंगे. मौके पर एमटीएस अजय वर्मा, प्रेमलता कुमारी, अमित कुंडल, रामकिशुन सिंह, अजीत पांजा, महेश आनंद, महेंद्र ठाकुर, जीतू कसेरा, लक्ष्मी नारायण नायक, बासुदेव राम, महादेव नायक, रामदेव नायक, श्याम नंदन कुमार आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola