डायरिया नियंत्रण पखवारा को ले बैठक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jul 2016 7:58 AM

विज्ञापन

मधुबन. पीरटांड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को डायरिया नियंत्रण पखवारा को लेकर बैठक हुई. अध्यक्षता बीपीएम सरिता कुमारी ने की. बैठक में लोगों को डायरिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. साथ ही लोगों के बीच ओआरएस घोल का वितरण भी किया गया. मौके पर महादेव कुमार सेन, रवींद्र कुमार, आलोक […]

विज्ञापन
मधुबन. पीरटांड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को डायरिया नियंत्रण पखवारा को लेकर बैठक हुई. अध्यक्षता बीपीएम सरिता कुमारी ने की. बैठक में लोगों को डायरिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी. साथ ही लोगों के बीच ओआरएस घोल का वितरण भी किया गया. मौके पर महादेव कुमार सेन, रवींद्र कुमार, आलोक कुमार, रंजन कुमार, सुमित्रा देवी, गुड़िया देवी, रिंकू देवी, अल्पना देवी, पूनम देवी, रंजना देवी आदि मौजूद थे.
मुखिया व पंचायत सचिव के खिलाफ खोला मोरचा
मुखिया व पंचायत सचिव पर मनमाने तरीके से 14वें वित्त आयोग की राशि खर्च किये जाने का आरोप लगाते हुए वार्ड सदस्यों व पंचायत समिति सदस्याें ने माेरचा खोल दिया है. गुरुवार को कार्यकारिणी की बैठक का बहिष्कार भी किया. हालांकि आश्वासन दिये जाने के बाद बैठक पुन: शुरू हुई.
प्रतिनिधि4बेंगाबाद
बेंगाबाद प्रखंड के फिटकोरिया पंचायत में 14वे वित्त आयोग के तहत सरकार द्वारा आवंटित राशि को मुखिया और पंचायत सचिव द्वारा मनमाने तरीके से खर्च करने का आरोप वार्ड और पंचायत समिति सदस्यों ने लगाया है है. गुरुवार को आहूत कार्यकारिणी की बैठक का बहिष्कार करते हुए वार्ड सदस्यों ने हंगामा किया और सचिव से पारित योजनाओं की सूची की मांग की. पंचायत सचिव द्वारा टालमटोल किये जाने के बाद जनप्रतिनिधि आक्रोशित हो गये.
क्या है मामला : फिटकोरिया पंचायत में 14वें वित आयोग के तहत सरकार द्वारा लगभग आठ लाख रुपए आवंटित किये गये थे. राशि से पंचायत में पुलिया, पीसीसी, मरम्मत समेत अन्य विकास के कार्य कार्यकारिणी द्वारा पारित कराने के बाद कराया जाना प्रस्तावित था.
आरोप है कि मुखिया और पंचायत सचिव की मिलीभगत से उक्त राशि को जैसे-तैसे खर्च कर दिया गया. वार्ड सदस्यों व पंचायत समिति सदस्यों ने बताया कि योजनाओं के चयन को लेकर ग्राम सभा भी आयोजित नहीं की गयी. साथ ही निगरानी समिति का गठन भी नहीं किया गया. बैठक में पंचायत समिति सदस्य अमर कुमार दास, वार्ड सदस्य कलीम अंसारी, ताहिर अंसारी, शहनवाज अंसारी, शंभु यादव, बाबूलाल दास, जयप्रकाश, उप मुखिया मालो दास, कुंवर सिंह, छोटू दास, जैनुल अंसारी आदि मौजूद थे. वहीं मुखिया आशा देवी ने आरोपों को गलत बताया है.
संसाधनों पर पूर्व मुखिया का कब्जा
वार्ड सदस्य व पंस सदस्यों ने कहा कि पंचायत के लिए खरीदे गये लाखों के कंप्यूटर सेट, अलमारी, कुर्सी, जेनेरेटर सहित अन्य सामान पूर्व मुखिया अपने कब्जे में रखी हुई है. कई बार पंचायत सचिव को उक्त सामानों को पंचायत सचिवालय में उपलब्ध कराने को कहा गया, लेकिन कोई पहल नहीं की गयी. वर्तमान मुखिया आशा देवी भी टैंकर व डीजल पंप को अपनी नीजि संपत्ति बताते हुए अपने घर पर रखी हुई है.
आश्वासन के बाद शुरू हुई कार्यकारिणी की बैठक
जनप्रतिनिधियों के भारी विरोध के बाद पंचायत सचिव और रोजगार सेवक ने प्रत्येक सप्ताह के गुरुवार और शनिवार को सचिवालय में बैठने का लिखित आश्वासन दिया. इसके बाद मामला शांत हुआ. आगे से विकास के सारे कार्यों की कार्यकारिणी से पारित व वार्ड सदस्य की उपस्थिति में ग्राम सभा कराने की भी बात पंचायत सचिव व मुखिया द्वारा कहे जाने के बाद कार्यकारिणी की बैठक शुरू हुई
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola