31 बाइक जब्त समेत सात कोयला तस्कर गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 May 2016 8:52 AM
विज्ञापन
बेंगाबाद. अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ छापेमारी पुलिस ने बुधवार को विशेष छापेमारी अभियान चला कर कोयला लदी 31 बाइक, दस टन कोयला समेत सात कोयला तस्करों को गिरफ्तार किया. अभियान से कोयला तस्करों में हड़कंप है. बेंगाबाद. बेंगाबाद पुलिस ने बुधवार को विशेष छापेमारी अभियान चला कर कोयला लदी 31 बाइक, दस टन कोयला […]
विज्ञापन
बेंगाबाद. अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ छापेमारी
पुलिस ने बुधवार को विशेष छापेमारी अभियान चला कर कोयला लदी 31 बाइक, दस टन कोयला समेत सात कोयला तस्करों को गिरफ्तार किया. अभियान से कोयला तस्करों में हड़कंप है.
बेंगाबाद. बेंगाबाद पुलिस ने बुधवार को विशेष छापेमारी अभियान चला कर कोयला लदी 31 बाइक, दस टन कोयला समेत सात कोयला तस्करों को गिरफ्तार किया. पुलिस ने कोयले के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने को लेकर सोनबाद, मधवा, छोटकी खरगडीहा आदि स्थानाें पर छापेमारी की और दर्जनाधिक बैलगाड़ियों को भी नष्ट किया.
मौके से पुलिस ने मो.मझरुद्दीन, अब्दुल कलाम, मो.नियाज आलम, जमशेद आलम, मो. शमशाद, मो.अजहरुद्दीन और मो.जावेद को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया. गिरफ्तार सभी लोग मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरवाडीह व तेलोडीह गांव के रहने वाले बताये जा रहे हैं. इस सबंध में एसडीपीओ राजकुमार मेहता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को बताया कि अवैध कोयला कारोबारियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा. अभियान का लक्ष्य है कि थाना क्षेत्र में पूर्ण रूप से अवैध कोयला कारोबार पर प्रतिबंध लगे. इसके लिए थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश भी दिया गया है. छापेमारी टीम में थाना प्रभारी मनोज कुमार, एसआइ जयप्रकाश नारायण सिन्हा, गोमेश सोरेन समेत पुलिस के कई जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










