बगोदर में इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में आग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 May 2016 8:00 AM
विज्ञापन
सरिया/हजारीबाग रोड : सरिया विवेकानंद मार्ग स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में आग लगने से लगभग चार लाख की संपत्ति जल गयी. उक्त दुकान भारती टेलीकाॅम के संचालक उपेंद्र मोदी ने बताया कि सोमवार की रात नौ बजे दुकान बंद कर वह घर चला गया था. रात 12 बजे के करीब दुकान के बगल के ही एक […]
विज्ञापन
सरिया/हजारीबाग रोड : सरिया विवेकानंद मार्ग स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में आग लगने से लगभग चार लाख की संपत्ति जल गयी. उक्त दुकान भारती टेलीकाॅम के संचालक उपेंद्र मोदी ने बताया कि सोमवार की रात नौ बजे दुकान बंद कर वह घर चला गया था. रात 12 बजे के करीब दुकान के बगल के ही एक व्यक्ति ने उन्हें आग लगने की सूचना दी़
जब वह पहुंचे तो देखा पूरी दुकान आग की चपेट में है. बताया कि दुकान के बाहर पेट्रोल बिखरा था़ वहां माचिस भी मिला. घटना की सूचना सरिया पुलिस को दी गयी. पुलिस के नहीं पहुंचने पर इसकी सूचना एसडीपीओ दीपक शर्मा को दी. इसके बाद एसडीपीओ श्री शर्मा घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली़ सरिया पुलिस भी बाद में पहुंची.
किसी तरह आग पर काबू पाया गया़ दुकानदार ने दावा किया कि इस घटना में मोबाइल, पंखा, लैपटाॅप, दर्जनों मोबाइल व पार्ट्स समेत पूरी दुकान जलने से लगभग चार लाख की क्षति हुई है़ मंगलवार की सुबह पूर्व विधायक विनोद कुमार सिंह भी वहां पहुंचे और घटना की जानकारी ली़ इस संबंध में सरिया थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










