बिरनी में कार्डधारियों ने किया हंगामा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 May 2016 8:22 AM
विज्ञापन
बिरनी : बिरनी पंचायत के बेलाटांड़ निवासी कार्डधारी सोमवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और हंगामा किया. नेतृत्व रामसहाय सिंह ने किया. कहा कि पूर्व में डीलर शक्ति पांडेय के यहां खाद्यान्न मिलता था, लेकिन अब बाराडीह पंचायत के डीलर जयनंदन यादव के यहां कार्ड स्थानांतरित कर दिया गया है जो गांव से दस किमी दूर […]
विज्ञापन
बिरनी : बिरनी पंचायत के बेलाटांड़ निवासी कार्डधारी सोमवार को प्रखंड मुख्यालय पहुंचे और हंगामा किया. नेतृत्व रामसहाय सिंह ने किया. कहा कि पूर्व में डीलर शक्ति पांडेय के यहां खाद्यान्न मिलता था, लेकिन अब बाराडीह पंचायत के डीलर जयनंदन यादव के यहां कार्ड स्थानांतरित कर दिया गया है जो गांव से दस किमी दूर है.
उन्होंने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को आवेदन सौंपकर कार्ड का स्थानांतरण करने की मांग की. इस संबंध में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी शशिकांत सिंकर ने कहा कि वे मामले की जांच करेंगे और कार्डधारियों का कार्ड यथावत रखने की कार्रवाई करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










