थप्पड़ मार कर महिला से छिनतई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jan 2016 8:40 AM
विज्ञापन
तिसरी : तिसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को दिनदहाड़े उचक्कों ने एक महिला के साथ छिनतई की. भंडारी निवासी राजकुमार राम की पत्नी रेखा देवी पैसा निकालने के लिए स्टेट बैंक जा रही थी. पेट्रोल पंप के पास उचक्कों ने महिला को थप्पड़ जड़ दिया और उसके हाथ से झोला छीन […]
विज्ञापन
तिसरी : तिसरी प्रखंड मुख्यालय स्थित पेट्रोल पंप के पास गुरुवार को दिनदहाड़े उचक्कों ने एक महिला के साथ छिनतई की. भंडारी निवासी राजकुमार राम की पत्नी रेखा देवी पैसा निकालने के लिए स्टेट बैंक जा रही थी. पेट्रोल पंप के पास उचक्कों ने महिला को थप्पड़ जड़ दिया और उसके हाथ से झोला छीन कर भाग निकले. महिला ने बताया कि झोले में पांच सौ रुपये नगद, आधार कार्ड व पासबुक था.
भुक्तभोगी ने इसकी सूचना तिसरी थाना को दी. थाना प्रभारी विनोद उरांव ने घटना से इनकार किया. कहा कि पुलिस ने स्थल पर जाकर जांच की, लेकिन इस तरह की किसी घटना की पुष्टि नहीं हुई है.
कहा कि उक्त महिला ने अभी तक थाना को आवेदन नहीं दिया है. ऐसा लग रहा है कि महिला ने झोला कहीं खो दिया है. फिर भी पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










