पीरटांड़ में पुलिस ने जरूरतमंदों के बीच बांटी सामग्री

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jan 2016 8:39 AM

विज्ञापन

गिरिडीह : गुरुवार को उग्रवाद प्रभावित पीरटांड़ प्रखंड के नोकनिया और चतरो गांव में खुखरा पुलिस की और से सामग्री का वितरण किया गया. इस दौरान नोकनिया और चतरो के सरकारी स्कूलों में पढ़नेवाले बच्चों को स्वेटर, स्कूल बैग, कॉपी, पेन्सिल दी गयी और युवाओं के बीच फुटबॉल और बुजुर्गों के बीच कम्बल का वितरण […]

विज्ञापन
गिरिडीह : गुरुवार को उग्रवाद प्रभावित पीरटांड़ प्रखंड के नोकनिया और चतरो गांव में खुखरा पुलिस की और से सामग्री का वितरण किया गया.
इस दौरान नोकनिया और चतरो के सरकारी स्कूलों में पढ़नेवाले बच्चों को स्वेटर, स्कूल बैग, कॉपी, पेन्सिल दी गयी और युवाओं के बीच फुटबॉल और बुजुर्गों के बीच कम्बल का वितरण किया गया. वहीं कई ग्रामीणों के बीच सोलर लैंप भी वितरित किया गया.
खुखरा थाना प्रभारी रजत कुमार ने बताया कि सामुदायिक पुलिसिंग के तहत सामग्री का वितरण किया गया है.
इस योजना के तहत पुलिस महकमा ग्रामीण इलाके के लोगों को खेलकूद, पढ़ाई और जरूरत के सामान उपलब्ध कराता है. उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के साथ बन रहे मधुर सम्बन्ध को और भी बेहतर करने के उद्देश्य से इस योजना का संचालन किया जा रहा है.
इस मौके पर सीआरपीएफ के सहायक कमांडेंट ए वेंकटेश, खुखरा थाना के एएसआई ओम प्रकाश, जवान राजीव कुमार आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola