अच्छे दिन का वादा बना सपना
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गिरिडीह : हमलोगों को नये वर्ष में जनता के लिए और मजबूती के साथ काम करना है. केंद्र की भाजपा सरकार ने कहा था कि अच्छे दिन देंगे, लेकिन यह सपना बनकर रह गया है . उक्त बातें झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कही. वह गुरुवार को विवाह भवन में झाविमो के कार्यकर्ता सम्मेलन को […]
विज्ञापन
गिरिडीह : हमलोगों को नये वर्ष में जनता के लिए और मजबूती के साथ काम करना है. केंद्र की भाजपा सरकार ने कहा था कि अच्छे दिन देंगे, लेकिन यह सपना बनकर रह गया है . उक्त बातें झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कही. वह गुरुवार को विवाह भवन में झाविमो के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे.
श्री मरांडी ने कहा कि भाजपा ने घोषणा की थी कि दो करोड़ नवयुवकों को रोजगार देंगे, लेकिन यह भी कोरा साबित हुआ. राज्य में भ्रष्टाचार चरम पर है. बगैर पैसा दिये जाति, आवासीय, जन्म प्रमाण पत्र, वृद्धा पेंशन, इंदिरा आवास आदि का काम नहीं हो रहा है. खूंटी जिला में उग्रवादी शिक्षक से लेवी ले रहे हैं.
राज्य में उद्योग धंधों के साथ एएमयू किया गया है, लेकिन एक भी प्रोजेक्ट सरकार नहीं लगा पायी है. उद्योगपति उग्रवादियों के डर से उद्योग नहीं लगाना चाह रहे हैं. फोन टेपिंग मामले में श्री मरांडी ने कहा कि सरकार पहले एसआइटी का गठन करे, मैं पुख्ता सबूत राज्य सरकार को उपलब्ध कराने के लिए तैयार हूं. लेकिन राज्य सरकार एसआइटी का गठन नहीं करना चाहती है. सरकार जानती है कि अगर उसने एसआइटी का गठन किया तो वह खुद फंस सकती है.
सम्मेलन की अध्यक्षता जिला संयोजक महेश राम ने की. मौके पर प्रो. एचएन देव, लक्ष्मण स्वर्णकार, ज्योतिन्द्र प्रसाद, प्रणव वर्मा, नुनूलाल मरांडी, सुरेश प्रसाद, राजेश जायसवाल, मीरा तिवारी, किरण वर्मा, रामकुमार राउत, मो. इमरान, दिनेश यादव, अजय रंजन, शोभा यादव, नारायण पांडेय, सुमन सिन्हा, सुरेश मंडल, महेंद्र साव, मो फिरोज समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










