मधुबन में चरणबद्ध तरीके से हटेगा अतिक्रमण

Updated:
विज्ञापन

-यात्री निवास में पारसनाथ विकास प्लान को लेकर डीसी ने की बैठक – क्षेत्र की साफ-सफाई का जिम्मा मधुबन स्वच्छता समिति को मधुबन. जैनियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मधुबन में चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण हटाया जायेगा. यह बात मंगलवार को पारसनाथ विकास प्लान के संचालन को ले यात्री निवास में अधिकारियों के साथ बैठक […]

विज्ञापन
-यात्री निवास में पारसनाथ विकास प्लान को लेकर डीसी ने की बैठक
– क्षेत्र की साफ-सफाई का जिम्मा मधुबन स्वच्छता समिति को
मधुबन. जैनियों के विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मधुबन में चरणबद्ध तरीके से अतिक्रमण हटाया जायेगा. यह बात मंगलवार को पारसनाथ विकास प्लान के संचालन को ले यात्री निवास में अधिकारियों के साथ बैठक में उपायुक्त उमाशंकर सिंह ने कही. मौके पर क्षेत्र की साफ-सफाई का जिम्मा मधुबन स्वच्छता समिति को सौंपा गया.
संस्थाओं से अपील की गयी कि धर्मशालाओं के आसपास साफ-सफाई पर भी विशेष घ्यान दें. वेस्ट डिस्पोजल की भी बेहतर व्यवस्था की जाये. बैठक में मधुबन के संस्थाओं के अलावा मजदूर संगठन समिति व स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे. इस दौरान डीसी श्री सिंह ने तीर्थस्थल के विकास को लेकर आवश्यक निर्देश भी पदाधिकारियों को दिया. कहा कि जल्द योजनाओं को पूरा करें. बैठक में स्वच्छता व अतिक्रमण का भी मुद्दा छाया रहा.
हेलीपैड की योजना पर चर्चा : पर्वत में हेलीपैड बनाने की योजना पर भी चर्चा की गयी. डीसी ने कहा कि हेलीपैड निर्माण पर समन्वय समिति अपने ट्रस्ट मंडलों के साथ बैठक कर जल्द उचित निर्णय लें.हेलीपैड आपातकालीन सेवा के लिये ही बनाया जा रहा है. कहा कि विकास में तेजी लाने के लिये समन्वय समिति उन तीन-चार प्रस्तावों पर शीघ्र निर्णय लें जो उनके पास लंबित है. अगली बैठक में समन्वय समिति के सभी सदस्यों से भाग लेने की अपील भी की गयी.
डोली मजदूरों का होगा निबंधन : बैठक में बताया गया कि डोली मजदूरों के निबंधन के लिये 18,19,20 जनवरी को अरबन हाट में कैंप लगाया जायेगा. कैंप में डोली मजदूरों का बीमा भी कराया जायगा.
तलहटी में लगेगा चेकपोस्ट : बैठक में मधुबन की सुरक्षा को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया. कहा गया कि यात्रियों की सुविधा के लिये तलहटी में चेकपोस्ट लगाया जायेगा. वहीं पुलिस नियमित गश्त भी करेगी.
गश्त के दौरान अतिक्रमण पर भी पुलिस के अधिकारी ध्यान देंगे. बैठक में डीएसपी विजय आशीष कुजूर, एसडीओ ज्ञान प्रकाश मिंज, सीओ यशवंत नायक, बीडीओ विकास कुमार राय के अलावा जैन संस्थाओं के प्रतिनिधि, मजदूर संगठन समिति के पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थे.
बाक्स
डीसी ने किया निरीक्षण
मधुबन. मधुबन में पदाधिकारियों व जैन संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक से पूर्व डीसी श्री सिंह ने मधुबन में चल रही विकास योजनाओं का निरीक्षण भी किया. मधुबन में बनने वाले रिंग रोड के लिये डीसी कोरिया समेत कई इलाके में पहुंचे.
यहां के बाद मधुबन में सड़क पर बहने वाली पानी पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया. इस दौरान 13 पंथी व बीस पंथी संस्था के लोगों से स्वच्छता में सहयोग करें. कुंदकुंद पाहन नगर के पास डोली मजदूरों के लिये बनने वाले शेड के स्थल का भी डीसी ने निरीक्षण किया. इस क्रम में श्री सिंह ने स्थानीय लोगों से बातचीत भी की.
तीर्थस्थल की पवित्रता से नहीं होगी छेड़छाड़ : डीसी
बैठक में डीसी ने कहा कि तीर्थस्थल की पवित्रता से किसी भी स्थिति में छेड़छाड़ नहीं की जायेगी. समन्वय समिति को स्वयं तीर्थस्थल क्षेत्र का सीमांकन करना चाहिए और सुझाव देना चाहिए कि तीर्थस्थल की पवित्रता बनाये रखते हुए कितने क्षेत्र से बाहर मांस की बिक्री की छूट दी जा सकती है. श्री सिंह ने कहा कि इस मामले में जैनियों की भावनाओं का ख्याल रखा जायेगा और किसी भी तरह का निर्णय आपसी सहमति के बाद ही ली जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola