हादसे में महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन

गांडेय : पूजा कर लौट रही एक महिला की मंगलवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. घटना गांडेय मुख्यालय की है. गांडेय बाजार निवासी अशोक पाठक की पत्नी सुलेखा देवी (45 वर्ष) पुत्र के साथ बाइक में सवार होकर पांडेडीह स्थित मंदिर से पूजा कर लौट रही थी. इसी क्रम में रास्ते में बाइक […]

विज्ञापन
गांडेय : पूजा कर लौट रही एक महिला की मंगलवार को सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. घटना गांडेय मुख्यालय की है. गांडेय बाजार निवासी अशोक पाठक की पत्नी सुलेखा देवी (45 वर्ष) पुत्र के साथ बाइक में सवार होकर पांडेडीह स्थित मंदिर से पूजा कर लौट रही थी. इसी क्रम में रास्ते में बाइक असंतुलित हो गयी और वह गिर गयी.
आनन-फानन उन्हें इलाज के लिये गिरिडीह लाया गया. उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रेफर कर दिया गया, हालांकि रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया. घटना की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया.
मृतका के घर पर लोगों का तांता लग गया. परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया. इस हादसे से गांव में मातम का माहौल है.भाजपा नेता यदुनंदन पाठक, सांसद प्रतिनिधि अर्जुन बैठा, सामाजिक कार्यकर्ता डोमन पाठक समेत कई ने घटना पर शोक जताया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola