??? ??? ????, ??? ??? ?? ???? ??? ???????

Updated:
विज्ञापन

लगी रही कतार, देर शाम तक होता रहा नामांकनपंचायत चुनाव. गहमागहमी के बीच प्रत्याशियों ने भरा नामजदगी का परचा चित्र परिचय : 94. प्रखंड कार्यालय में उमड़ी भीड़, 95. प्रखंड कार्यालय में नामांकन पत्रों की जांच करतीं कार्यपालक दंडाधिकारी सुकेशनी केरकेट्टागिरिडीह. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर गुरुवार को भी समाहरणालय एवं गिरिडीह प्रखंड कार्यालय में […]

विज्ञापन

लगी रही कतार, देर शाम तक होता रहा नामांकनपंचायत चुनाव. गहमागहमी के बीच प्रत्याशियों ने भरा नामजदगी का परचा चित्र परिचय : 94. प्रखंड कार्यालय में उमड़ी भीड़, 95. प्रखंड कार्यालय में नामांकन पत्रों की जांच करतीं कार्यपालक दंडाधिकारी सुकेशनी केरकेट्टागिरिडीह. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर गुरुवार को भी समाहरणालय एवं गिरिडीह प्रखंड कार्यालय में गहमागहमी का माहौल रहा. सुबह से ही इन दोनों स्थानों पर जिप सदस्य, पंसस, मुखिया एवं वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन हेतु अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ने लगी थी. वहीं प्रखंडों में भी निर्वाची पदाधिकारियों के कार्यालयों के पास सुबह से ही प्रत्याशी और उनके समर्थकों का जुटान शुरू हो गया था. दोपहर तक भीड़ बढ़ जाने के कारण कचहरी रोड, गिरिडीह प्रखंड कार्यालय सड़क समेत जिले की तमाम प्रमुख सड़कें रह-रहकर सड़क जाम हो जा रही थी. वहीं प्रत्याशी और उनके समर्थक पूरे जोश में नजर आ रहे थे. सुबह 11 बजे से शुरू नामांकन देर शाम तक जारी था. समाहरणालय स्थित निर्वाची पदाधिकारी सह एसी रवींद्र कुमार सिंह के कार्यालय में जिप सदस्य पद के लिए नामांकन हेतु प्रत्याशी पहुंच रहे थे. वहीं निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ नमिता कुमार के कार्यालय में पंसस पद के लिए गिरिडीह व गांडेय के अभ्यर्थियों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. इधर सदर प्रखंड में मुखिया व वार्ड सदस्य पद के लिए नामांकन हेतु प्रत्याशियों की भीड़ थी. समर्थक अपने-अपने प्रत्याशियों के पक्ष में जिंदाबाद का नारा लगा रहे थे. सुरक्षा को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्था की गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola