???? ????? ???? ?? ?? ??? ???? ????? ????--

Updated:
विज्ञापन

पावर ग्रिड बनने से ही दूर होगा बिजली संकट–फोटो भी है सरिया पावर ग्रिड: अधिकारियों से बात करते विधायक नागेंद्र महतोहजारीबाग रोड. पावर ग्रिड निर्माण को लेकर सरिया पावर सब स्टेशन के पास स्थल चयन को लेकर गुरुवार को बिजली विभाग के मुख्य अभियंता संचरण हजारीबाग उमाशंकर राय व बगोदर विधायक नागेंद्र महतो समेत कई […]

विज्ञापन

पावर ग्रिड बनने से ही दूर होगा बिजली संकट–फोटो भी है सरिया पावर ग्रिड: अधिकारियों से बात करते विधायक नागेंद्र महतोहजारीबाग रोड. पावर ग्रिड निर्माण को लेकर सरिया पावर सब स्टेशन के पास स्थल चयन को लेकर गुरुवार को बिजली विभाग के मुख्य अभियंता संचरण हजारीबाग उमाशंकर राय व बगोदर विधायक नागेंद्र महतो समेत कई अधिकारियों ने जायजा लिया. विधायक नागेंद्र महतो ने कहा कि सरिया में पावर ग्रिड के निर्माण होने से इलाके में बिजली संकट बहुत हद तक दूर हो जायेगी. बिजली सुचारू रूप से मिलने पर क्षेत्र में उद्योग-धंधे लगेंगे. इससे क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा. साथ ही प्रखंड क्षेत्र का विकास भी होगा. मुख्य अभियंता उमाशंकर राय ने बताया कि झारखंड सरकार द्वारा सरिया में 132/33 केवी के पावर ग्रिड निर्माण को लेकर टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है़ हजारीबाग पावर ग्रिड से सरिया पावर ग्रिड को बिजली आपूर्ति की जायेगी. सरिया में बने पावर ग्रिड से सरिया, बगोदर व बिरनी पावर हाउस में बिजली सप्लाई की जायेगी. जल्द ही ग्रिड का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जायेगा़ उन्होंने बताया कि बगल में वन विभाग की जमीन होने से समस्या आ रही है. हालांकि जमीन की समस्या को सुलझाने को लेकर विभागीय स्तर पर पहल की जा रही है. मौके पर हजारीबाग के कार्यपालक अभियंता सुरेश शर्मा, भाजपा नेता उदय गुप्ता, नकुल मंडल, बबलू मंडल, प्रयाग ठाकुर, संदीप तरवे आदि उपस्थित थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola