नक्सल क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की हुई समीक्षा
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
गिरिडीह. राज्य के गृह सचिव हेमंत पांडेय, पुलिस महानिदेशक डीके पांडेय और पुलिस उप महानिदेशक एसएन प्रधान ने गिरिडीह के नक्सल क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बुधवार को की. वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों ने गिरिडीह के डीसी उमाशंकर सिंह और एसपी कुलदीप द्विवेदी से नक्सल क्षेत्र में चल रहे विकास […]
विज्ञापन
गिरिडीह. राज्य के गृह सचिव हेमंत पांडेय, पुलिस महानिदेशक डीके पांडेय और पुलिस उप महानिदेशक एसएन प्रधान ने गिरिडीह के नक्सल क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा बुधवार को की.
वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों ने गिरिडीह के डीसी उमाशंकर सिंह और एसपी कुलदीप द्विवेदी से नक्सल क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों और क्षेत्र में उठाये गये सुरक्षात्मक कदम की जानकारी ली.
अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री के साथ तीन नवंबर को बैठक होने वाली है. जिसमें नक्सल क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की जायेगी. अधिकारियों ने विकास योजनाओं की स्थिति और इसके लिये उठाये गये कदम की अविलंब रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया. अधिकारियों ने पारसनाथ एक्शन प्लान की भी जानकारी ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










