दुकान में आग, बची 13 की जान
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
नगर थाना इलाके के शिव मुहल्ला की घटना,पांच लाख का नुकसान गिरिडीह : नगर थाना इलाके के शिव मुहल्ला स्थित ज्ञान स्टोर (शृंगार-प्रसाधन की दुकान) में रविवार की रात भीषण आग लग गयी. घटना में लगभग पांच लाख रुपये की संपत्ति राख हो गयी. वहीं घर के 13 सदस्य बाल-बाल बच गये. दुकान के ऊपरी […]
विज्ञापन
नगर थाना इलाके के शिव मुहल्ला की घटना,पांच लाख का नुकसान
गिरिडीह : नगर थाना इलाके के शिव मुहल्ला स्थित ज्ञान स्टोर (शृंगार-प्रसाधन की दुकान) में रविवार की रात भीषण आग लग गयी. घटना में लगभग पांच लाख रुपये की संपत्ति राख हो गयी.
वहीं घर के 13 सदस्य बाल-बाल बच गये. दुकान के ऊपरी तल्ले में ही दुकानदार का परिवार रहता है. दुकान व मकान से बाहर निकलने का रास्ता भी एक ही है. आग लगने के बाद मकान के उपरी तल्ले में सोये 13 सदस्य घर से बाहर भी नहीं निकल पा रहे थे. वे बचाने की आवाज लगा रहे थे.दमकल की टीम ने सीढ़ी लगाकर सभी को घर से सुरक्षित बाहर निकाला.
धुआं भरने से टूटी नींद: घटना की जानकारी दुकान के मालिक कमलेश कुमार व विमलेश कुमार को रात दो बजे लगी. कमलेश ने बताया कि दुकान के ऊपर उसका मकान है. रात में सभी घर पर सोये हुए थे.
रात दो बजे घर के कमरे में धुआं दिखा और घर के सदस्यों का दम घुटने लगा. वे लोग चिल्लाने लगे इस बीच पड़ोसी संदीप गुप्ता की नींद टूट गयी. संदीप ने देखा की दुकान से धुआं उठ रहा है. संदीप ने ही अग्निशमन विभाग को सूचना दी. इंचार्ज गोपाल यादव के नेतृत्व में दमकल की टीम पहुंची और किसी तरह से दुकान के शटर को खोला. टीम ने तीन वाहनों को आग बुझाने में लगाया और लगभग दो घंटे की कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










